CLOSE

Hapur एनएच 9 पर मिली नौ माह की मासूम, थाना प्रभारी ने मासूम को रोता देख सीने से लगाया

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर नए बाईपास पर बुधवार की सुबह बागड़पुर फलाईओवर के सर्विस रोड के किनारे 9 माह की एक बच्ची को कोई छोड़कर चला गया। मासूम की रोने की आवाज सुनकर वहाँ से गुजर रहें लोंगो ने ज़ब जाकर देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अपने कब्जे लेकर थाने पहुंची। फिलहाल पुलिस उस क्षेत्र के सीसीटीवीं फुटेज खागालने में जुटी। ताकि मासूम के परिजनों के बारे में कोई जानकारी मिल सके।

हाइवे किनारे मिली मासूम (Hapur)

जानकारी के अनुसार दिल्ली लख़नऊ राष्ट्रीय राजमार्ग हाइवे -9 पर सुबह करीब नौ बजे गढ़मुक्तेश्वर से पिलखुवा रोड नए बाईपास पर बागड़पुर फलाई ओवर की सर्विस रोड के किनारे एक नवजात बच्ची कपड़े में लपेटी हुई मिली थी। जैसे ही वहाँ से गुजर रहें राहगीरों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। तो राहगीर मासूम के नजदीक पहुँचे और इसकी सूचना बाबूगढ थाने में दी। सूचना मिलते ही बाबूगढ थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और मासूम को रोता देख अपने सीने से लगाकर चुप कराया। मासूम ने सीने से लगते ही थाना प्रभारी की तरफ अपनी मुस्कान छलकाई।जिसके उपरांत थाना प्रभारी ने इसकी सूचना चाइल्ड लाईन की टीम को दी।

क्या बोले थाना प्रभारी (Hapur)

इस सबंध में थाना बाबूगढ प्रभारी विजय गुप्ता का कहना हैं कि, मासूम के मिलने पर स्थानीय लोंगो से पूछताछ की गई थी। लेकिन किसी ने भी बच्ची की पहचान नही की हैं। बच्ची को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंप दिया गया। जिससे अस्पताल में फिलहाल जांच के लिए भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -
Add
Add
Add
Add

Hapur एनएच 9 पर मिली नौ माह की मासूम, थाना प्रभारी ने मासूम को रोता देख सीने से लगाया Hapur एनएच 9 पर मिली नौ माह की मासूम, थाना प्रभारी ने मासूम को रोता देख सीने से लगाया

Hapur
Hapur
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-