Khabarwala 24 News Hapur : Hapur सदर कोतवाली में हापुड़ में तैनात सहायक आयुक्त ड्रग्स और उनके पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दर्ज हुआ है। दंपति पर आरोप है केि उन्होंने 23 जून को अपने पुत्र को कार चलाना सीखा रहा था। तभी बैक गियर डालते वक्त कार अनियंत्रित हो गई और सोसाइटी में घूम रही महिलाएं और बच्चे का जीवन संकट में आ गया। जबकि कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। सहायक आयुक्त ने आरोपों को निराधार बताया।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
कोतवाली में दर्ज मुकदमे में दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार के अलकनंदा अपार्टमेंट निवासी सुशील सिंघल ने बताया कि उनकी सोसायटी में बीती 23 जून 2024 की रात करीब 10 बजे हापुड़ में सहायक आयुक्त ड्रग्स उर्मिला अग्रवाल एक से अपने पति जितेंद्र अग्रवाल के साथ बैठकर अपने 10 वर्षीय पुत्र को सोसायटी कैंपस में ही कार चलाना सिखा रही थी। इसी दौरान अचानक गाड़ी बैंक गियर में डालकर इन लोगों ने तेज गति से दौड़ा दी। जिससे कैंपस में घूम रही महिलाएं और बच्चों का जीवन संकट में आ गया और वह बाल-बाल बचे। रिपोर्ट में बताया गया कि बेकाबू कार ने कैंपस में खड़ी कई गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। जबकि पीड़ित की नई कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सहायक आयुक्त ड्रग्स के प्रभाव और डर के कारण कोई भी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं हुआ।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा (Hapur)
पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद से सहायक आयुक्त ड्रग्स व उनके पति नाराज हो गए। जिसके बाद पीड़ित पर शिकायत को वापस लेने का दवाब बनाया जाने लगा। ऐसा नहीं करने पर झूठे मुकदमे में फंसवाने की धमकी दी गई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीडि़त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



