CLOSE

Hapur हापुड़ के बाबूगढ़ में बागड़पुर फ्लाईओवर पर कार-ट्रक भिड़ंत, चार लोग घायल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर बागड़पुर फ्लाईओवर के ऊपर मंगलवार सुबह एक कार और ट्रक की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे में घायलों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है, और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करा दी है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह गढ़मुक्तेश्वर की ओर से दिल्ली की तरफ जा रही एक कार बागड़पुर फ्लाईओवर पर पहुंची। इसी दौरान कार आगे चल रहे एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय गुप्ता अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

दुर्घटना में यह हुए घायल

पुलिस ने घायलों की पहचान चरखी दादरी निवासी हिमांशु, गांव दहना मानेसर निवासी पंकज, बरोला मानेसर निवासी हर्ष और चरखी दादरी निवासी सुखविंदर के रूप में की। सभी घायलों को मामूली चोटें आईं, और प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक राजपुर, थाना कुरावली, जनपद मैनपुरी निवासी विमल को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कर दिया।

- Advertisement -
Hapur
Hapur
Add
Add

Hapur हापुड़ के बाबूगढ़ में बागड़पुर फ्लाईओवर पर कार-ट्रक भिड़ंत, चार लोग घायल Hapur हापुड़ के बाबूगढ़ में बागड़पुर फ्लाईओवर पर कार-ट्रक भिड़ंत, चार लोग घायल Hapur हापुड़ के बाबूगढ़ में बागड़पुर फ्लाईओवर पर कार-ट्रक भिड़ंत, चार लोग घायल

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-