Hapur पुलिस जीप को गश्त के दौरान बस ने मारी टक्कर, दो पुलिस कर्मी घायल

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एनएच -9 पर स्थित रविवार को बस ने कोतवाली की हाईवे दो मोबाइल गाड़ी में टक्कर मार दी। पुलिस की मोबाइल गाड़ी में मौजूद उपनिरीक्षक और हेड कांस्टेबल घायल हो गए। हेड कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एनएच -9 पर स्थित रविवार को बस ने कोतवाली की हाईवे दो मोबाइल गाड़ी में टक्कर मार दी। पुलिस की मोबाइल गाड़ी में मौजूद उपनिरीक्षक और हेड कांस्टेबल घायल हो गए। हेड कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच करा रही है।

कोतवाली पिलखुवा में हेंड कांस्टेबल ने कराया मुकदमा (Hapur)

हेड कांस्टेबल ओमकार सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को उपनिरीक्षक धर्मपाल शर्मा के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान निजामपुर से छिजारसी टोल प्लाजा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही एनएच-9 स्थित पिलर नंबर 123 के पास पहुंचे तो दूसरी दिशा से आ रहे बस के चालक ने बिना साईड देखे बस को मोड़ दिया और चालक ने हाईवे दो में टक्कर मार दी। बस चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं हाईवे दो क्षतिग्रस्त हो गई और जिसमें उपनिरीक्षक धर्मपाल शर्मा व हेड कांस्टेबल ओमकार सिंह घायल हो गए। सड़क दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को वापस घर भेज दिया।

पुलिस ने बस को कब्जे में लिया (Hapur)

इस सबंध में सीओ अनीता चौहान ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं। सीसीटीवी के आधार पर बस चालक की पहचान की जा रही हैं। आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Hapur पुलिस जीप को गश्त के दौरान बस ने मारी टक्कर, दो पुलिस कर्मी घायल Hapur पुलिस जीप को गश्त के दौरान बस ने मारी टक्कर, दो पुलिस कर्मी घायल

Add
Add

Add
Add

Hapur
Hapur

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News