CLOSE

Hapur मीरा रेती के आम के बाग में अज्ञात महिला का शव मिला, हत्या की आशंका

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर में मीरा रेती स्थित झंडे के पीछे आम के बाग में रविवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में महिला के गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।

क्या है पूरा मामला

रविवार सुबह नगर के कुछ लोग झंडे के पीछे स्थित आम के बाग में घूमने गए थे। वहां उन्होंने एक महिला का शव पड़ा देखा, जिससे वे स्तब्ध रह गए। देखते ही देखते यह खबर नगर में आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में सैकड़ों लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने जांच की शुरू

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया और मृतका की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। मौके पर पहुंची फार्रेसिंक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

क्या कहते हैं जिम्मेदार

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। पूरा प्रयास है कि जल्द से जल्द मृतका की शिनाख्त हो सके ताकि वारदात का पर्दाफाश किया जा सके।

Hapur
Hapur

Hapur मीरा रेती के आम के बाग में अज्ञात महिला का शव मिला, हत्या की आशंका Hapur मीरा रेती के आम के बाग में अज्ञात महिला का शव मिला, हत्या की आशंका

Add
Add
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-