Hapur संदिग्ध हालत में बाथरूम में पड़ा मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Khabarwala 24 News Hapur:Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के ग्राम छिजारसी में मंगलवार की सुबह युवक का शव घर के बाथरूम में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। युवक का शव देख परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजन […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur:Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के ग्राम छिजारसी में मंगलवार की सुबह युवक का शव घर के बाथरूम में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। युवक का शव देख परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कया है पूरा मामला (Hapur)

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिजारसी निवासी गे राम मस्ताना ने बताया कि 24 वर्षीय पुत्र गुड्डू खेती करता था। सात साल पहले उसका विवाह जिला बुलंदशहर से हुआ था।उसके तीन बच्चे है। सोमवार की शाम को गांव के रहने वाले दो युवकों ने फोन करके पुत्र को बुलाया। देर रात घर आने पर पुत्र बाथरूम गया। मंगलवार की सुबह जाग होने पर बाथरूम जाकर देखा तो पुत्र जमीन पर मृत पड़ा था।

- Advertisement -

परिजन में मची अफरा तफरी (Hapur)

गुड्डू को मृत जमीन पर देखकर घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे । सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच (Hapur)

पिलखुवा पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर ही कुछ कहा जा सकता है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News