Hapur हापुड़ में दर्दनाक हादसा: बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हाफिजपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर एक ढाबे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हाफिजपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर एक ढाबे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के मृतक का शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

Hapur
Hapur

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी बाबूद्दीन सैफी की बेटी की शादी रविवार को डासना निवासी एक युवक के साथ हुई थी। मंगलवार को बाबूद्दीन का 20 वर्षीय बेटा समीर अपनी बहन को ससुराल से लाने के लिए अपने मामा के लड़के के साथ बाइक पर डासना जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित एक ढाबे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में समीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके मामा का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया।

शव सुपुर्द-ए-खाक किया गया

घटना की सूचना पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक को गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने समीर के शव को अपने साथ ले जाकर बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News