Khabarwala 24 News Hapur: Hapur बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। विभिन्न पदों के लिए कुल 31 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिससे चुनावी माहौल गर्मा गया है। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं, जबकि सचिव पद पर दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

इन पदों पर हुआ नामांकन पत्र दाखिल (Hapur)
मुख्य चुनाव अधिकारी संदीप कुमार त्यागी एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारी सूरज कुमार और आदिल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है—
-
- अध्यक्ष पद: पुरुषोत्तम वर्मा, मुकेश कुमार त्यागी, देवेंद्र सिंह (नवादा)
- सचिव पद: रवि कुमार, कुलदीप सिंह तोमर
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद: मंजूर अहमद, मुकुल कुमार अग्रवाल
- कोषाध्यक्ष पद: मोहम्मद मुशाहिद, रमेश चंद लोधी
- कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद: पवन तोमर, कुलदीप शर्मा, गौरव शर्मा
- सहसचिव प्रशासन: सुर्जन सिंह सैनी, सलीम, सरफराज अली
- सहसचिव पुस्तकालय: आशीष शर्मा, विमल कुमार
- सहसचिव प्रकाशन: हर्षित जिंदल
इन पदों पर भी किया गया नामांकन (Hapur)
- वरिष्ठ सदस्य: सुधीर कुमार राणा, ठाकुर रामअवतार सिंह तोमर, देवेंद्र कुमार (सागर), दिलशाद चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, जमील अहमद
- कनिष्ठ सदस्य: अतुल कुमार, कुलदीप कुमार, दीपक कुमार शर्मा, सचिन कुमार शर्मा, मोहम्मद अनस कुरैशी, बिजेंद्र सिंह, आमिर खान
-

Hapur–
नौ जनवरी को होगा मतदान (Hapur)
चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 5 जनवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। 8 जनवरी को टेंडर मत डाले जाएंगे, 9 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, जबकि 10 जनवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होकर परिणाम घोषित किए जाएंगे। बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


