Hapur एसपी से मिला बार एसोसिएसन का प्रतिनिधि मंडल, अधिवक्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमें वापस लेने की मांग

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को एसपी कुंवर ज्ञानेंजय सिंह से मिला। अधिवक्ताओं ने एसपी से 28 अगस्त 2023 को पुलिस द्वारा दर्ज किए गए फर्जी फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग की। समूचे उत्तर प्रदेश में हुआ था आंदोलन (Hapur) शुक्रवार को […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को एसपी कुंवर ज्ञानेंजय सिंह से मिला। अधिवक्ताओं ने एसपी से 28 अगस्त 2023 को पुलिस द्वारा दर्ज किए गए फर्जी फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग की।

समूचे उत्तर प्रदेश में हुआ था आंदोलन (Hapur)

शुक्रवार को हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनिवास सिंह और सचिव विकास त्यागी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल एसपी कुंवर ज्ञानेंजय सिंह से मिला। अधिवक्ताओं ने एसपी को बताया कि 29 अगस्त 2023 को पुलिस द्वारा हापुड बार एसोसियेशन के निहत्थे अधिवक्ताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज किया था तथा अधिवक्ताओ के विरूद्ध झूठे फर्जी मुकदमें दर्ज करा दिये थे। जिसके उपरान्त समूचे उत्तर प्रदेश में इसके विरूद्ध धरना प्रदर्शन व आन्दोलन हुआ था।

- Advertisement -

मुकदमें वापस लेने का दिया था आश्वासन (Hapur)

बार के प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि तब बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चयरमैन व सदस्य तथा प्रदेश के मुख्य सचिव, डी.जी.पी. व अन्य उच्च अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई थी जिसमें यह तय हुआ था कि प्रदेश में अधिवक्ताओं के विरुद्ध जो मुकदमें दर्ज किए गए हैं उक्त आन्दोलन के दौरान समस्त मुकदमें वापिस किये जाएंगे। परन्तु आज तक भी हापुड़ कोतवाली में अधिवक्ताओं के विरूद्ध झूठे दर्ज कराए गए मुकदमें अब तक वापस नहीं कराए हैं। जिसको लेकर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है।

शासन द्वारा की जा रही वादा खिलाफी (Hapur)

अधिवक्ताओं ने बताया कि इसको लेकर हापुड़ के अधिवक्ताओं में अत्याधिक रोष व्याप्त है तथा शासन द्वारा अधिवक्ताओ से जो वादा किया गया था उसकी वादा खिलाफी की जा रही है। जिस कारण अधिवक्तागण स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। जो एक अत्याधिक गंभीर व चिंतनीय विषय है। उन्होंने फर्जी मुकदमों को अतिशीघ्र वापिस कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो हापुड बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण आन्दोलन करने के लिए विवश होगें।

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस अवसर पर संजय कंसल, अजीत चौधरी, भोपाल शिशौदिया, नरेन्द्र शर्मा, हाजी ऐनुलहक अनिल आजाद, अंकुर शर्मा, वीरेन्द्र सैनी, महेन्द्रसिंह, गुलाब सिंह, अक्षयू गुप्ता, मोहित त्यागी, राजकुमार शर्मा, अतुल गर्ग, इमरान तोमर, दीपक, मयेक त्यागी, बलराम तामर आदि मौजूद थे।

- Advertisement -

Hapur एसपी से मिला बार एसोसिएसन का प्रतिनिधि मंडल, अधिवक्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमें वापस लेने की मांग Hapur एसपी से मिला बार एसोसिएसन का प्रतिनिधि मंडल, अधिवक्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमें वापस लेने की मांग Hapur एसपी से मिला बार एसोसिएसन का प्रतिनिधि मंडल, अधिवक्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमें वापस लेने की मांग Hapur एसपी से मिला बार एसोसिएसन का प्रतिनिधि मंडल, अधिवक्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमें वापस लेने की मांग Hapur एसपी से मिला बार एसोसिएसन का प्रतिनिधि मंडल, अधिवक्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमें वापस लेने की मांग Hapur एसपी से मिला बार एसोसिएसन का प्रतिनिधि मंडल, अधिवक्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमें वापस लेने की मांग Hapur एसपी से मिला बार एसोसिएसन का प्रतिनिधि मंडल, अधिवक्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमें वापस लेने की मांग Hapur एसपी से मिला बार एसोसिएसन का प्रतिनिधि मंडल, अधिवक्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमें वापस लेने की मांग

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News