CLOSE

Hapur डीजे की आवाज से भरभराकर गिरा छज्जा, डीजे संचालक की मौत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव भोवापुर में कुआं पूजन के दौरान डीजे की तेज आवाज से एक मकान का जर्जर छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। छज्जे के मलबे की चपेट में आकर डीजे संचालक युवक की मौत हो गई। हादसे से गांव में कोहराम मच गया।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी अमरजीत उर्फ परमजीत डीजे का संचालन करता था। शुक्रवार को गांव भोवापुर में अमरजीत अपने दोस्त के घर कुंआ पूजन में डीजे लेकर गया था। रात के समय परिजन और अन्य लोग डीजे पर गाने बजाकर डांस कर रहे थे। इसी बीच डीजे की आवाज से मकान का छज्जा भरभरा कर गिर गया। नीचे खड़े अमरजीत छज्जे के मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से मौके पर अफरा तफरी मच गई।

परिजन में मचा कोहराम (Hapur)

गंभीर हालत में अमरजीत को हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अमरजीत की मौत की सूचना से परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में सूचना नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी।

Add
Add
Add
Add
Hapur
Hapur
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-