CLOSE

Hapur एडीजी ने किया रामलीला मैदान और बाबूगढ़ में कुश्ती स्थल का निरीक्षण

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur Khabarwala 24 Hapur News:(गौरव शर्मा) : दशहरा त्योहार व शांति एवं कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) राजीव सभरवाल ने दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान और बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में होने वाले कुश्ती दंगल स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

क्या है मामला

सोमवार को एडीजी राजीव सभरवाल पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के साथ सबसे पहले दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान में पहुंचे। यहां पर उन्होंने रावण दहन वाले स्थान की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। उन्होंने निर्देश दिए कि दशहरा के दिन मेले में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मेला परिसर में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहे। महिलाओं से छेड़छाड़ और चेन स्नैचिंग की घटना रोकने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए। दमकल विभाग और अन्य उपकरणों को भी तैयार कर लिया जाए।

कुश्ती मेला और दंगल स्थल का भी निरीक्षण

इसके बाद एडीजी बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में पहुंचे। जहां पर कुछ दिनों में कुश्ती मेला और दंगल का आयोजन किया जाना है। पुलिस कर्मियों ने एडीजी को बताया कि कुश्ती दंगल में दूर-दराज के पहलवान अपना कौशल दिखाने के लिए आते हैं। एडीजी ने दंगल के दौरान भी पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल मुस्तैद करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

Hapur एडीजी ने किया रामलीला मैदान और बाबूगढ़ में कुश्ती स्थल का निरीक्षण Hapur एडीजी ने किया रामलीला मैदान और बाबूगढ़ में कुश्ती स्थल का निरीक्षण Hapur एडीजी ने किया रामलीला मैदान और बाबूगढ़ में कुश्ती स्थल का निरीक्षण Hapur एडीजी ने किया रामलीला मैदान और बाबूगढ़ में कुश्ती स्थल का निरीक्षण Hapur एडीजी ने किया रामलीला मैदान और बाबूगढ़ में कुश्ती स्थल का निरीक्षण Hapur एडीजी ने किया रामलीला मैदान और बाबूगढ़ में कुश्ती स्थल का निरीक्षण Hapur एडीजी ने किया रामलीला मैदान और बाबूगढ़ में कुश्ती स्थल का निरीक्षण Hapur एडीजी ने किया रामलीला मैदान और बाबूगढ़ में कुश्ती स्थल का निरीक्षण Hapur एडीजी ने किया रामलीला मैदान और बाबूगढ़ में कुश्ती स्थल का निरीक्षण

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-