CLOSE

Hapur पति की मारपीट और अपमान से परेशान विवाहिता की हुई मौत, पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। चरित्र पर उंगली उठाए जाने और पति की मारपीट से तंग आकर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 2 सितंबर को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतका की बहन की तहरीर पर पुलिस ने पति नीरज और पड़ोस के दो सगे भाइयों, अजय और सुधीर, के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

मेरठ निवासी मृतका की बहन ने पुलिस को बताया कि 30 अगस्त की रात करीब 11 बजे पड़ोसी अजय और सुधीर ने उनकी बहन के चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इससे नाराज पति नीरज ने बहन के साथ मारपीट की। ससुराल पक्ष ने भी नीरज का साथ दिया, जिससे आहत होकर बहन ने फांसी लगा ली। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तीन दिन बाद उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा (Hapur)

पुलिस ने मृतका की बहन की शिकायत पर मामला दर्ज किया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि नीरज, अजय और सुधीर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Add
Add
Add-----
Add—–

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-