Hapur 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, 200 रुपये का लालच देकर जंगल में ले गया आरोपी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद (Hapur)के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी सनी उर्फ विकास ने किशोरी को 200 रुपये का लालच देकर मोटरसाइकिल पर जंगल में एक नलकूप पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 18 अगस्त 2025 को वह अपनी पत्नी ज्योति को दवा दिलाने के लिए घर से बाहर गया था। इस दौरान उनकी 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। उसी समय गांव होशदारपुर गढ़ी निवासी सनी उर्फ विकास ने किशोरी को 200 रुपये का लालच देकर बहला-फुसलाकर अपनी मोटरसाइकिल पर बिठा लिया। वह उसे होशदारपुर गढ़ी के जंगल में एक नलकूप पर ले गया, जहां दोपहर के समय उसने किशोरी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

किशोरी को छोड़ फरार हुआ आरोपी (Hapur)

शिकायत के अनुसार, घटना के दौरान तीन अन्य लड़के भी वहां पहुंच गए। इसके बाद सनी उर्फ विकास ने किशोरी को मोटरसाइकिल पर बिठाकर बाबूगढ़ छावनी तिराहे पर छोड़ दिया और फरार हो गया। पीड़िता के पिता जब अपनी पत्नी के साथ देर शाम घर लौटे, तो उनकी बेटी ने उन्हें और उनकी पत्नी को इस दर्दनाक घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

- Advertisement -

पुलिस की कार्रवाई (Hapur)

सीओ सिटी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी सनी उर्फ विकास के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। सीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गहन जांच की जा रही है।

add
add
add-----
add—–

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-