Hapur फर्जी गेमिंग ऐप, शेयर बाजार निवेश के जाल में फंसाकर करोड़ों ठगने वाले 3 गिरफ्तार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)में जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। थाना हाफिजपुर पुलिस और साइबर सेल टीम ने फर्जी फर्म के बहाने गेमिंग ऐप व शेयर बाजार में निवेश का लालच देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने उत्तर प्रदेश समेत महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, उत्तराखंड जैसे कई राज्यों में 11 ठगी की घटनाओं को अंजाम देकर करीब 1 करोड़ रुपये की ठगी की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, तीन मोबाइल फोन, तीन पासबुक, दो चेकबुक, अवैध असलाह और अन्य सामान बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि हाफिजपुर थाना प्रभारी मनीष चौहान और साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक प्रबल कुमार पंकज की संयुक्त टीम ने बुधवार, 24 सितंबर 2025 को ब्रजनाथपुर नहर पुल पटरी के पास से तीनों आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में हरीश (गांव ब्रजनाथपुर, हापुड़), जुनैद (मोहल्ला चाहकमाल, पुराना बाजार, हापुड़) और विशाल (मोहल्ला पुराना आर्यनगर, थाना घंटाघर, गाजियाबाद) शामिल हैं।

जांच में फंसे आरोपी (Hapur)

पुलिस को पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली थी, जिसमें फर्जी फर्म के खाते में विभिन्न राज्यों से 11 ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 1 करोड़ रुपये जमा हुए थे। खाते की जांच में तीनों आरोपी फंस गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी वीपीएन और पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल कर ट्रेस से बचते थे। वे सोशल मीडिया व ऐप्स के जरिए लोगों को फर्जी फर्म की जानकारी देते, फिर चालू खाता खुलवाकर निवेश करवाते। शुरुआत में छोटा मुनाफा दिखाकर भरोसा जीतते, उसके बाद बड़ी रकम उड़ा देते।

- Advertisement -

गिरोह का नेटवर्क व आगे की ठगी (Hapur)

एएसपी ने बताया कि आरोपी शातिर साइबर क्रिमिनल हैं। उनके खिलाफ कर्नाटक के मंगलुरु थाना साइबर क्राइम में पहले से मुकदमा दर्ज है। वर्तमान में वे 39 अन्य लोगों को शिकार बना चुके हैं, जिनके निवेश की राशि का आकलन किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग की है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके।यह गिरफ्तारी साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच महत्वपूर्ण है, जहां ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स के जरिए करोड़ों की ठगी हो रही है। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

add
add

 

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-