Khabarwala 24 News Hapur: Guru govind singh श्री गुरु नानक दरबार में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश गुरुपर्व बड़ी श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया।प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री और पूर्व विधायक संगीत सोम ने गुरुद्वारा साहिब में नत्मस्तक होकर के संगतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रद्धा भाव के साथ मनाया (Guru govind singh)
सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर साहिब जी के प्रबंध अधीन उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ एवं हापुड़ की समूह संगतों के द्वारा गुरु द्वारा श्री गुरु नानक दरबार तहसील चौपला में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश गुरुपर्व बड़ी श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया।
गुरु साहिब जी का आर्शीवाद प्राप्त किया (Guru govind singh)
सुबह से ही गुरुद्वारा साहिब में संगत ने नत्मस्तक होकर के गुरु साहिब जी का आर्शीवाद प्राप्त करना शुरू कर दिया जो लगभग देर रात तक जारी रहेगा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की वाणी के श्री अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति के बाद भाई ब्रहम्म सिंह के रागी जत्थे ने गुरबाणी का कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके बाद धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर से आए भाई गुरमीत सिंह के ढाडी जत्थे ने गुरु साहिब जी लसानी इतिहास सुनाया।
ऊर्जा मंत्री को किया सम्मानित (Guru govind singh)
उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर एवं पूर्व विधायक संगीत सोम जी ने गुरुद्वारा साहिब में नत्मस्तक होकर के संगतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ऊर्जा मंत्री को उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ की तरफ से एक शिरोपाओ श्री साहिब तलवार और एक श्री दरबार साहिब गोल्डन टैंपल की फोटो और कुछ किताबे देकर के सम्मानित किया। एडीएम अमरोहा माया प्रसाद यादव ने भी माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
उत्तर प्रदेश सिख मिशन के प्रभारी सरदार ब्रजपाल सिंह ने सभी संगत और आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया और गुरु पर्व की बधाई दी । इसके उपरांत हैड ग्रंथी ज्ञानी प्रभ दयाल सिंह ने सरबत के भले की अरदास की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।
यह रहे मौजूद (Guru govind singh)
इस मौके पर सरदार जगत सिंह, बूटा सिंह, हरविंदर सिंह परमार, बलबीर सिंह, धर्म सिंह, दलजीत सिंह स्वर्ण सिंह, मनजीत सिंह , समरजीत सिंह, रणजोध सिंह, जोगिंदर सिंह, राजेन्द्र सिंह अजीत सिंह देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।





