खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: गढ़मुक्तेश्वर विधायक (MLA)हरेंद्र सिंह तेवतिया ने विधानसभा क्षेत्र में गंगा पर बांध का निर्माण, सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण और पुल निर्माण की समस्याओं को जोरशोर से उठाया। इसके साथ ही यह भी बताया कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था की क्या की स्थिति थी और भाजपा सरकार में क्या स्थिति है। यह भी कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में सुशासन, सुरक्षा, विकास व दंगामुक्त माहौल है।
विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने विधानसभा के सत्र में कहा कि वर्ष 2017 से पहले और 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में बदलाव देखने को मिला है। 2017 से पहले जहां पर देश में बीमारु व गुंडा माफिया, बलात्कारियों, माफियाओ, दंगाईयों और गुंडों का प्रदेश में बोलबाला था। वहीं 2017 के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद सुशासन, सुरक्षा, विकास व दंगामुक्त माहौल हुआ है। देश में उत्तर प्रदेश ग्रोथ इंजन के नाम से जाना है । उत्तर प्रदेश देश की अर्थवस्था में दूसरे नंबर में और केंद्र सरकार की कुछ योजनाओं में पहले नंबर पर है।
अन्य सरकारों में जलाए जाते थे थाने
विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र सिंह तेवतिया ने विधानसभा में कहा कि अन्य सरकारों में सिंभावली और मसूरी में थाने में आग लग दी गई थी। आरोपियों के खिलाफ न तो मुकदमा दर्ज हुआ था और न ही कार्रवाई की गई। जबकि पीड़ित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। यह है पिछली सरकारों की सच्चाई। घटना के दौरान वहां से गुजर रही बहने बेटियों को गाड़ियों से उतार दिया था। उस वक्त को आज याद करते हैं को रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
गढ़ से तिगरी के बीच पुल निर्माण की मांग उठाई
विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने विधान सभा में कहा कि गढ़मुक्तेश्वर और अमरोहा जनपद में तिगरी में प्रति वर्ष कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले का आयोजन होता है। दोनों मेलों में देश भर के विभिन्न प्रदेशों से पचास लाख से अधिक लोग आते हैं। दोनों मेलों को जोड़ने के लिए गढ़मुक्तेश्वर से तिगरी के बीच एक पुल की आवश्यकता है। जिसका निर्माण कराया जाए। इससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।
गंगा पर बांध निर्माण की मांग
विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने विधान सभा में कहा कि प्रतिवर्ष गंगा में बाढ़ आने से बड़ी संख्या में किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। इससे क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान परेशान हैं। इस समस्या का समाधान कराने के लिए गंगा पर बांध बनवाया जाए ताकि किसानों का नुकसान न हो।
सड़क निर्माण और चौड़ीकरण की मांग भी उठाई
विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने विधान सभा में कहा कि गढ़मुक्तेश्वर में प्राचीन नक्का कुआं मंदिर और गंगा घाट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस मार्ग का निर्माण कराया जाए ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।


