CLOSE

Fire-पांच घंटों में 60 दमकलकर्मियों ने पाया आग पर काबू, धीरखेड़ा में केमिकल फैक्ट्री में आग का मामला

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur : (Fire)धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया में सोमवार देर रात केमिकल फैक्ट्री में लगी आग पर करीब पांच घंटे में काबू पाया जा सका। हापुड़, गाजियाबाद और मेरठ जिले के करीब दस गाड़ियों पर तैनात 60 दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

सोमवार की रात लगी थी आग

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी के रहने वाले दर्शन गोयल हापुड़-मेरठ सीमा स्थित धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया में केमिकल फैक्ट्री है। सोमवार रात करीब 9.45 बजे अचानक फैक्ट्री में आ लग गई। आग की लपटें और धुंआ उठता देखकर इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक और दमकल विभाग के अधिकारियों को दी गई।मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से बढ़ती रही। सूचना मिलते ही जिले से दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई थीं। इसके बाद मेरठ, गाजियाबाद से भी करीब दस दमकल की गाड़िया मौके पर बुलाई गई। आग लगने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में फैक्ट्रियों के उद्यमी भी पहुंच गए थे। सभी इसी प्रयास में थे कि किसी तरह आग पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने काफी मशक्कत कर आग पर पांच घंटे बाद काबू पाया।

- Advertisement -

क्या कहते हैं मुख्य अग्निशमन अधिकारी

धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया में सोमवार की देर रात केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई थी। सूचना मिलते पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और करीब पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। मनु शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-