CLOSE

Eastern Dedicated Freight Corridor: खतौली से खुर्जा तक रोजाना हो रहा पांच मालगाडिय़ों का ट्रायल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Eastern Dedicated Freight Corridor : Khabarwala 24 News Hapur : ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का खतौली से खुर्जा तक किए जा रहे ट्रायल की संख्या बढ़ गई है। रोज दो लोंग हॉल ट्रेन (दो ट्रेनों को एक साथ जोडक़र) के साथ कुल पांच खाली मालगाडिय़ों का ट्रायल किया जा रहा है। अधिकारी लगातार ट्रैक और सिग्नल की स्थिति को परख रहे हैं। अगले माह से इस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन किए जाने की संभावना है।
रेलवे फ्रेट कॉरिडोर पर 15 अगस्त तक खतौली तक मालगाडिय़ों के संचालन की तैयारी थी। लेकिन लगातार कुछ दिन पहले लगातार हो रही बारिश के कारण ट्रेनों का संचालन अभी शुरू नहीं हो पाया है। इसी क्रम में लगातार महत्वपूर्ण ट्रायल किए जा रहे हैं। अधिकारी लगातार ट्रैक का निरीक्षण कर कमियों को दूर कर रहे हैं। बारिश थमने के बाद अब रोजाना पांच खाली मालगाड़ी इस ट्रैक पर दौड़ रही हैं।
इस दौरान दो इलेक्ट्रिक इंजन से जुड़ी सौ डिब्बों की लोंग हॉल मालगाड़ी करीब 50 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ रही हैं। प्रतिदिन दो ऐसी मालमाली और एक सामान्य मालगाड़ी को इस ट्रैक पर दौड़ाया जा रहा है। मालगाड़ी को अधिक वजन के साथ इस ट्रैक को पहली ही परखा जा चुका है। इस दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

सहारनपुर तक कार्य पूरा

खुर्जा से खतौली के बीच कॉरिडोर का करीब 125 किलोमीटर रेलवे ट्रैक बनकर पूरी तरह तैयार है। खुर्जा से खतौली तक इस ट्रैक का निर्माण एलएंडटी कर रही है, जबकि इससे आगे के हिस्से की जिम्मेदारी दूसरी कंपनी की है। अधिकारियों ने बताया कि सहारनपुर तक ट्रैक निर्माण व सिग्नल आदि का सभी कार्य पूरा कर लिया गया है। ट्रैक को लिंक करने का कार्य पूरा हो चुका है।

ट्रेनों का संचालन अगले महीने से संभव

ट्रायल की संख्या बढ़ाने का मुख्य उद्देश्य ट्रैक की गुणवत्ता, मिट्टी भराव, सिग्रल क्वालिटी को परखना है। ट्रेन के ट्रैक से गुजरने के दौरान अलग अलग अधिकारियों की टीम इन सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। पहले 15 अगस्त पर खतौली तक इस पर मालगाड़ी के संचालन की तैयारी थी। लेकिन फिलहाल यह निर्णय टाल दिया गया और अब लगातार किए जा रहे इन ट्रायल के बाद फ्रेट कारिडोर पर अक्तूबर के मध्य तक ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकेगा।

- Advertisement -

ट्रैक को फिट करने में जुटे अधिकारी –

खुर्जा तक ट्रायल किए जा रहे हैं। ट्रायल सफल हो रहे हैं, जिन्हें लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह है। जल्दी ही ट्रैक को पूरी से फिट करार देते हुए ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।-अरुण वर्मा, ट्रैफिक प्रभारी, एलएंडटी कंपनी।

Eastern dedicated freight corridor: खतौली से खुर्जा तक रोजाना हो रहा पांच मालगाडिय़ों का ट्रायल Eastern dedicated freight corridor: खतौली से खुर्जा तक रोजाना हो रहा पांच मालगाडिय़ों का ट्रायल Eastern dedicated freight corridor: खतौली से खुर्जा तक रोजाना हो रहा पांच मालगाडिय़ों का ट्रायल Eastern dedicated freight corridor: खतौली से खुर्जा तक रोजाना हो रहा पांच मालगाडिय़ों का ट्रायल Eastern dedicated freight corridor: खतौली से खुर्जा तक रोजाना हो रहा पांच मालगाडिय़ों का ट्रायल Eastern dedicated freight corridor: खतौली से खुर्जा तक रोजाना हो रहा पांच मालगाडिय़ों का ट्रायल Eastern dedicated freight corridor: खतौली से खुर्जा तक रोजाना हो रहा पांच मालगाडिय़ों का ट्रायल Eastern dedicated freight corridor: खतौली से खुर्जा तक रोजाना हो रहा पांच मालगाडिय़ों का ट्रायल

 

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-