Crime News डाकखाने के नाम पर ठगी, चिकित्सक से 5.5 लाख रुपये हड़पे

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Crime News (साहिल अंसारी) आजकल ठगी के मामले इतने बढ़ गए हैं कि भरोसा करना मुश्किल हो गया है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में सामने आया है, जहां एक चिकित्सक और उनके साथियों से डाकखाने की योजना के नाम पर 5.5 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला? (Crime News )

एचपीडीए आनंद विहार, अलकनंदा कॉलोनी में रहने वाले डॉ. अरुण कुमार, जो जिला अस्पताल बुलंदशहर में वरिष्ठ परामर्शदाता (बाल रोग) के पद पर कार्यरत हैं, ने इस ठगी की शिकायत दर्ज की है। उन्होंने एसपी को एक प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें बताया कि उनकी जान-पहचान रामपुर के सांई विहार, ज्वाला नगर, आगापुर रोड निवासी राकेश कुमार से थी। राकेश डाकखाने में काम करता है और उसने दोस्ती का फायदा उठाकर डॉ. अरुण से समय-समय पर उधार के नाम पर पैसे मांगे। भरोसे में आकर डॉ. अरुण ने राकेश को अलग-अलग तारीखों पर अपने खाते से 4,41,200 रुपये दे दिए।

स्टाफ के भी पैसे लगवा दिए (Crime News )

लेकिन बात यहीं नहीं रुकी। राकेश ने डॉ. अरुण को लालच दिया कि अगर वो अपने स्टाफ के लोगों के पैसे डाकखाने की किसी योजना में लगवाएंगे, तो मोटा मुनाफा होगा। इस झांसे में आकर डॉ. अरुण ने अपने स्टाफ से करीब 1.25 लाख रुपये इकट्ठा करके राकेश को दे दिए। कुल मिलाकर, राकेश ने छल-कपट और जालसाजी के जरिए लगभग 5.5 लाख रुपये हड़प लिए।

- Advertisement -

ठगी का तरीका: दोस्ती का फायदा और झूठा वादा (Crime News )

राकेश ने न सिर्फ डॉ. अरुण से पैसे लिए, बल्कि अपनी पत्नी अर्चना के खाते में भी पैसे डलवाए। शिकायत के मुताबिक, राकेश और अर्चना ने एक गैंग बनाकर इस तरह की ठगी को अंजाम दिया। ये लोग डाकखाने की योजनाओं का हवाला देकर लोगों को लालच देते हैं और फिर उनके पैसे हड़प लेते हैं। डॉ. अरुण ने बताया कि राकेश ने उन्हें बार-बार आश्वासन दिया कि पैसा डबल हो जाएगा, लेकिन हकीकत में ये सब एक बड़ा फ्रॉड था।

पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी (Crime News )

जब डॉ. अरुण और उनके साथी डॉ. यशपाल सिंह, इरशाद, और दीपक ने राकेश से अपने पैसे वापस मांगे, तो मामला और बिगड़ गया। करीब एक महीने पहले ये लोग रामपुर गए और राकेश से अपने पैसे की मांग की। राकेश ने एक महीने में पैसे लौटाने का वादा किया, लेकिन वो वादा भी जुमला निकला। न पैसे वापस मिले, न कोई ठोस जवाब। उल्टा, राकेश और उसकी पत्नी अर्चना ने अभद्रता की और जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

पुलिस ने लिया एक्शन: मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

डॉ. अरुण की शिकायत पर हापुड़ के एसपी ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। कोतवाली पुलिस ने राकेश कुमार और उसकी पत्नी अर्चना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज हो चुका है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

add
add
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-