CLOSE

Crime News नेशनल हाईवे 9 पर प्रेमी युगल ने खाया जहर, मौत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Crime News यूपी के जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे -9 के किनारे गांव अल्लाबखशपुर टोल के पास शनिवार की रात एक युवक और एक महिला बेहोशी की हालत में मिले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला (Crime News)

जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे -9 के किनारे गांव अल्लाबखशपुर टोल के पास कुछ लोगों ने एक महिला और युवक को बेहोश प़ड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल गढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान हालत नाजुक होती देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू (Crime News)

पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक उत्तराखंड राज्य के रुद्रपुर निवासी रेखा(28 ) और बबलू (24) हैं जो एक दूसरे के पड़ोसी हैं। चिकित्सकों ने पुलिस को बताया कि दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ खाया हुआ है। शवों को मेरठ मेडिकल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल सके। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-