Khabarwala 24 News Hapur : गढ़ रोड पर ग्राम ततारपुर में सेंट एंथोनी सीनियर सैकेंडरी जूनियर हाई स्कूल में हुए राखी प्रकरण के मामले में स्कूल ने एक कमेटी का गठन किया था। जिसने स्कूल में हुए प्रकरण की जांच करने के बाद 21 सितंबर तो कमेटी की मीटिंग मे पेश किया।जिसमें शिक्षक वर्जीनिया का बयान लिया गया है।
क्या बोली टीचर
शिक्षक वर्जीनिया ने बताया कि मैने केवल उन बच्चों को राखी उतारने के लिए बोला था जिनके हाथ रखियो से भरे थे और कई बच्चों के हाथ में राखियां गढ़ रही थी मेरा उद्देश्य किसी की भी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था, यदि मुझे फिर भी गलती हुई है तो मैं माफी मांगती हूं।
प्रबंधक कमेटी ने किया निलंबित
स्कूल की प्रबंधक कमेटी ने उनकी यह सारी बातें सुनने के पश्चात भी वर्जीनिया से जाने अनजाने में जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने का कार्य किया गया था। इसके लिए उन्हें स्कूल की प्रबंधक कमेटी ने निलंबित कर दिया है। अन्य सभी टीचरों को भी कमेटी ने आदेश दिए हैं कि ऐसा कभी भी कोई भी कार्य न हो जिससे किसी की भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। स्कूल एक शिक्षा का मंदिर है यहां पर बच्चों को केवल शिक्षा देने का कार्य करें ताकि बच्चे यहां से पढ़ लिख कर कामयाब हो और अपने गुरु जन को हमेशा याद करें।



