CLOSE

Alliance Clubs International एलायंस क्लब क्रिस्टल हापुड़ को “सर्वश्रेष्ठ क्लब पुरस्कार 2025-26

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Alliance Clubs International (डिस्ट्रिक्ट 142 एन) द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में एलायंस क्लब क्रिस्टल, हापुड़ को वर्ष 2025-26 के लिए “सर्वश्रेष्ठ क्लब पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान क्लब की उत्कृष्ट सामाजिक गतिविधियों, समर्पित टीमवर्क और प्रभावशाली नेतृत्व का परिणाम माना जा रहा है। समारोह में जिले भर के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

क्या बोले क्लब के अध्यक्ष (Alliance Clubs International)

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रवि मोहन गर्ग को उनके प्रेरणादायक नेतृत्व, सक्रिय सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन के प्रति निष्ठा के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके मार्गदर्शन में क्लब ने वर्षभर विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम संचालित किए, जिनमें जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण, जल सेवा, स्वास्थ्य एवं सेवा प्रकल्प, जनजागरूकता अभियान और सामाजिक उत्थान से जुड़े कई आयोजन शामिल रहे। इन गतिविधियों से हापुड़ जनपद में सकारात्मक बदलाव और नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Alliance clubs international-
Alliance clubs international-

पूरी टीम की मेहनत का परिणाम(Alliance Clubs International)

अध्यक्ष रवि मोहन गर्ग ने इस सम्मान का श्रेय क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को देते हुए कहा कि यह पुरस्कार पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने संकल्प लिया कि भविष्य में भी क्लब समाज सेवा के कार्यों को और अधिक विस्तार देगा तथा जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के लिए नए प्रकल्प शुरू करेगा।

- Advertisement -

भविष्य में एेसे  प्रयास रखें जारी (Alliance Clubs International)

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील कुमार शर्मा ने क्लब की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि एलायंस क्लब क्रिस्टल ने सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि क्लब की “सेवा ही संगठन” की भावना अन्य इकाइयों के लिए प्रेरणास्रोत है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहने चाहिए।

समारोह में यह रहे मौजूद (Alliance Clubs International)

समारोह में क्लब के सचिव योगेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवाल तथा सदस्य राहुल गुप्ता, सचिन गोयल, धीरज गर्ग, दीपक गर्ग, दीपक बंसल,

राजेश वर्मा, विश्वास गोयल, भगवत गोयल, मनोज कर्णवाल, सर्वेश गोयल, पंकज कंसल, मनीष गोयल और सौरभ गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने क्लब की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और इसे सामूहिक प्रयासों की सफलता बताया।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-