Bulandshar News Khabarwala 24 News Bulandshar : जनपद की स्याना तहसील के ब्लाक बीबी नगर के गांव बहापुर में पप्पू चौधरी के यहां सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया।
सदस्यता अभियान में 51 किसानों ने टिकैत परिवार की सदस्यता ली। सर्वसम्मति से पप्पू चौधरी को मेरठ मंडल सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। पप्पू चौधरी ने कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है उसको वह पूरा करेंगे। किसानों की समस्या को उठाकर समाधान कराया जाएगा। किसानों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन को मजबूत कर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी पीतम सिंह ने व संचालन चौधरी धीरेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।



