CLOSE

Weather Report उत्तर भारत में गर्मी से आज राहत, इन शहरों में बरसेंगे बादल, जानिए क्या है मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Weather Report Khabarwala24News New Delhi:भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 24 मई से 26 मई के बीच उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में ये बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं।

Weather report उत्तर भारत में गर्मी से आज राहत, इन शहरों में बरसेंगे बादल, जानिए क्या है मौसम का हाल

क्या रहेगा नई दिल्ली के मौसम का हाल

Weather  मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, नई दिल्ली में गरज के साथ बारिश की भी देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग की मानें तो 27 मई तक नई दिल्ली के इलाकों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. वहीं, तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी.

क्या रहेगा उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

Weather  मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया जाएगा। वहीं, लखनऊ में आज गरज के साथ एक या दो बार बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में 28 मई तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। अगर गाजियाबाद की बात करें तो यहां भी आज बारिश की देखने को मिलेंगी। वहीं, आज यहां न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, गाजियाबाद में तेज हवाएं भी चल सकती हैं

- Advertisement -

यूपी के लोगों को मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश के लोगों अगले तीन दिनों तक राहत मिलेगी। आईएमडी ( IMd)ने मंगलवार से लगातार तीन दिनों तक राज्य में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के मौसम में बदलाव को देखते हुए कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों के लिए अलर्ट

विभाग ने आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस और मथुरा में तेज बारिश और आधी की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि अमरोहा, औरैया, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बुलंदशहर, बिजनौर, देवरियां, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रायबरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, संत कबीर नगर, संभल, सहारनपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती और उन्नाव में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन राज्यों में भी बारिश

Weather  मौसम विभाग की मानें तो बिहार में भी मौसम में बदलाव देखा जाएगा। बिहार में आज से अगले तीन दिन तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। IMD की मानें तो पंजाब और हरियाणा में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम में इस बदलाव के चलते तापमान में गिरवाट दर्ज की जाएगी।

- Advertisement -

अन्य राज्यों में क्या रहेगा मौसम का हाल

Weather  मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। इसी के साथ, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, उत्तरी बिहार और उत्तर बिहार, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

Weather report उत्तर भारत में गर्मी से आज राहत, इन शहरों में बरसेंगे बादल, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report उत्तर भारत में गर्मी से आज राहत, इन शहरों में बरसेंगे बादल, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report उत्तर भारत में गर्मी से आज राहत, इन शहरों में बरसेंगे बादल, जानिए क्या है मौसम का हाल

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-