CLOSE

WEATHER NEWS: UP DELHI समेत इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी का अलर्ट, अल नीनो के असर से गर्मी मचा सकती है तबाही, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24News: WEATHER NEWS: हीट वेव की चपेट में देश के कई राज्य इन दिनों हैं। कई राज्यों में तापमान 44 से 45 डिग्री के पास बना हुआ है। हालांकि, 22 अप्रैल की रात उत्तर भारत के तमाम राज्यों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। इसके चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। WEATHER मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन देशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। इसल दौरान दिल्ली समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अल नीनो के असर से इस बार गर्मी परेशान कर सकती है।

नई दिल्ली में है आंधी-बारिश की संभावना

WEATHER मौसम विभाग  की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है। नई दिल्ली में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, नई दिल्ली में अगले दो दिनों तक बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के क्या रहेगा मौसम का हाल

- Advertisement -

WEATHER मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं। एनसीआर के गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है। इसी के साथ, आज गाजियाबाद में रुक-रुक कर बारिश देखने को भी मिल सकती है।

इन राज्यों में बारिश

स्काईमेट एजेंसी के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तमिलनाडु पश्चिम बंगाल और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पंजाब, बिहार, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट बारिश के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं देश के तटीय इलाकों में लू की स्थिति अभी भी जारी रह सकती

दुनियाभर में गर्मी मचाएगी तबाही

दुनियाभर में अल निनो के असर से तापमान में तेजी के संकेत हैं। यूरोपीय संघ के कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (सीसीसीएस) के अनुसार प्रशांत महासागर में तीन साल तक ला नीना के प्रभाव के बाद अल नीनो की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। क्लाइमेट मॉडल के जरिए WEATHER मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि ला नीना के कारण वैश्विक तापमान में दर्ज की गई गिरावट अल नीनो के कारण तेज हो सकती है। कयास लगाया जा रहा है कि वर्ष 2023 और 2024 में दुनियाभर में न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड टूट सकता है। वैश्विक तापमान में 1.2डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी जा चुकी है। अनुमान है कि अल नीनो के प्रभाव से वैश्विक तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सिय तक की बढ़ोतरी संभव है।

- Advertisement -

भारत में भी इसको लेकर चिंता बढ़ी

भारतीय WEATHER मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि भारत में मानसून के दौरान अल नीनो की संभावना 70 फीसदी तक है। जून- जुलाई और अगस्त में इसका प्रभाव ज्यादा दिख सकता है। कृषि मंत्रालय और आईएमडी के अनुसार वर्ष 2001 से 2020 के बीच देश में नौ साल ऐसे रहे हैं जब अल नीनो का प्रभाव देखने को मिला है। इसमें से चार साल 2003, 2005, 2009-20010 और 2015-16 में देश में सूखे का दंश भी झेला है। ऐसे में ये चिंता का वर्ष हो सकता है।

Weather news: up delhi समेत इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी का अलर्ट, अल नीनो के असर से गर्मी मचा सकती है तबाही, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather news: up delhi समेत इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी का अलर्ट, अल नीनो के असर से गर्मी मचा सकती है तबाही, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather news: up delhi समेत इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी का अलर्ट, अल नीनो के असर से गर्मी मचा सकती है तबाही, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-