Viral Video Ola स्कूटर की हथौड़े से मार-मारकर बजाई बैंड, वीडियो हो रहा वायरल

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video Ola अपनी कैब सर्विस और इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए जाना जाता है, जिसे कस्टमर्स के द्वारा पसंद भी किया जा रहा है। हालांकि अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ओला के स्कूटर को हथौड़ा मारकर तोड़ रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video Ola अपनी कैब सर्विस और इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए जाना जाता है, जिसे कस्टमर्स के द्वारा पसंद भी किया जा रहा है। हालांकि अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ओला के स्कूटर को हथौड़ा मारकर तोड़ रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब सवाल उठता है कि ये व्यक्ति ऐसा क्यों कर रहा है? यहां हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

ओला पर साधा निशाना (Viral Video)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक व्यक्ति बीच सड़क पर अपने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को हथौड़े से पीटते हुए दिखाई दे रहा है, क्योंकि शोरूम ने उसके नाम पर 90000 रुपये का सर्विस का बिल बना दिया है। इसमें आप दो वीडियो देख सकते हैं, जिसमें दो अलग-अलग व्यक्ति लगातार ई-स्कूटर को पीटते नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -

बता दें कि स्कूटर को ओला शोरूम के सामने ही तोड़ा गया। हालांकि आसपास के लोग उसे रोकने के बजाय केवल वीडियो रिकॉर्ड करने में लगे हैं।

90000 रुपये का बनाया बिल (Viral Video)

जानकारी मिली है कि शोरूम ने उस व्यक्ति के नाम पर 90000 रुपये का सर्विस बिल बनाया, जिससे कस्टमर नाराज हो गया और उसने शोरूम के सामने ही स्कूटर तोड़ दिया। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने ओला पर अपने कस्टमर्स का ख्याल न रखने का इल्जाम लगाया है। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया गया कि हाल के महीनों में कंपनी की सर्विस खराब हुई हैं। यहां हम आपके लिए वीडियो शेयर कर रहे हैं।

- Advertisement -

यूजर कर रहे कमेंट्स (Viral Video)

इस वीडियो पर अब तक 960000 व्यूज आए हैं। इसके साथ ही लोगों ने इसपर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कंपनी ने कहा कि अगर आप अपने कस्टमर्स की बात नहीं सुनेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करेंगे, तो आप किसी भी बिजनेस में सफल नहीं होंगे।

वहीं दूसरे यूजर ने कहा, किसी भी उपभोक्ता को कभी भी इस दुर्दशा का सामना नहीं करना चाहिए। दोपहिया वाहन खरीदने वाले ज्यादातर लोग या तो मिडिल क्लास या लोअर मिडिल क्लास के होते हैं। यह आमतौर पर उनका पहला वाहन होता है और उनकी जीवन रेखा भी। ऐसी घटनाएं देखकर दुख होता है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News