CLOSE

Viral Video इस योगी का देखे योग, भूल जाएंगे बाबा रामदेव, हड्डी की जगह भरा है रबर!

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video पिछले दिनों 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस बहाने पूरी दुनिया में योग की खूब चर्चा है। इससे योग की लोकप्रियता भी बढ़ी है। अपने यहां बाबा रामदेव बतौर योग गुरु काफी लोकप्रिय हैं। वह एक से बढ़कर एक कठिन योगासन करते हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर एक योगी के आसन का वीडियो वायरल हो रहा है। यह योगी ऐसे-ऐसे आसन करते दिख रहे हैं जिसपर भरोसा करना मुश्किल है।

करोड़ों व्यूज मिले (Viral Video)

सोशल मीडिया पर इनके आसन को अब तक करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। यह योगी बेहद समान्य दिख रहा है। इनके वीडियो पर हजारों लोग कॉमेंट कर रहे हैं। इस युवक के योग आसन देखकर ऐसा लगता है कि इसकी बॉडी में कहीं हड्डी ही नहीं है। उसका शरीर पूरी तरह से रबर से बना हुआ है। हालांकि कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि बाबा रामदेव की वजह से ही पूरी दुनिया में योग को लोकप्रियता मिली है।? उनका जन-जन तक योग को पहुंचाने में अहम योगदान है?

- Advertisement -

अद्भुद, भगवान का वरदान मिला (Viral Video)

एक यूजर ने लिखते हैं- अद्भुद, भगवान का वरदान मिला हुआ है। इतना लचीला शरीर इतनी क्वालिटी होने के बावजूद रोजी रोटी के लिए सड़क पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सभी सोशल मीडिया यूजर्स से निवेदन है कि आप इसको इतना शेयर करो कि इनकी ये कला रियलिटी शो और रोहित शेट्टी तक पहुंचे जिससे इनकी कला का सही मूल्य मिल सके।

पीएमओ को भी किया टैग (Viral Video)

एक अन्य यूजर ने पीएमओ को टैग करते हुए एक्स पर लिखा है- क्या इस तरह की विलक्षण प्रतिभाएं भारत के लिए ओलंपिक में नहीं भेजी जानी चाहिए। एक अन्य यूजर लिखते हैं- इसको देखकर लगता है कि अकेले इंडिया सारे ओलंपिक गोल्ड जीत सकता है। यह सरकार की जिम्मेदारी है, वह गरीब को प्रमोट नहीं करती। एक अन्य यूजर लिखते हैं- भाई साहब मैं तो डर गया इनका योग देखकर। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है, हजारों शेयर हैं और हजारों के कॉमेंट आए हैं।

 

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-