Viral Video गर्मी से बचने के लिए लगाया गजब का जुगाड़, AC कंपनियों का दिमाग हो जाएगा खराब

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video गर्मी के बढ़ते प्रकोप से कई राज्य प्रभावित हैं। चिलचिलाती धूप, बढ़ती उमस से परेशान लोग बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में एक युवक ने गर्मी से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया कि AC […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video गर्मी के बढ़ते प्रकोप से कई राज्य प्रभावित हैं। चिलचिलाती धूप, बढ़ती उमस से परेशान लोग बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में एक युवक ने गर्मी से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया कि AC कंपनियों का भी दिमाग हिल जाए।

वीडियो में क्या दिखा (Viral Video)

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स फर्श पर सो रहा है और उसने अपने सामने कूलर लगाया हुआ है। हालांकि कूलर से ठंडी हवा के लिए इस शख्स ने गजब का दिमाग लगाया। दरअसल कूलर के पीछे फ्रिज खोलकर रख दिया। इससे फ्रिज की ठंडी हवा कूलर से होते हुए शख्स को मिलने लगी।

- Advertisement -

इस वीडियो को @WokePandemic के अकाउंट से X पर शेयर किया है। जिसको लाखों लोगों ने देखा जबकि 5 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं इस वायरल वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।

यूजर ने किए कमेंट्स (Viral Video)

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस तरह फ्रिज को खोलकर रखने से कंप्रेसर फट सकता है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है। एक अन्य ने लिखा कि मजाक के लिए तो ठीक है लेकिन इस तरह फ्रिज बिलकुल ठंडा ही नहीं होगा। एक ने लिखा कि इससे कमरा और गर्म हो जाएगा और फ्रिज तो खराब होगा ही।

- Advertisement -

एक ने लिखा कि फ्रिज से कमरे को ठंडा करना संभव नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि अगर पढ़ लिख लिया होता तो इस तरह की हरकतें ना करता। एक ने लिखा कि इस शख्स को अपना आईडिया किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए था, अगर कोई कॉपी करना चाहे तो टैक्स देना होगा। एक अन्य ने लिखा कि कोई इसको समझाओ, वरना फ्रिज को कबाड़ में बेचना पड़ेगा।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News