CLOSE

UP Nikay Chunav : बीजेपी से मिला टिकट, पर किस्‍मत ने नहीं दिया साथ, सपना बनकर रह गया समथर नगर पालिका अध्‍यक्ष बनना,जानिए पूरा मामला क्या है

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24News Jhansi UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में कोई न कोई दिलचस्प मामला सामने आ रहा है। झांसी के समथर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी जानकारी होने पर हर कोई चौंक गया। समथर नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी BJP ने निकाय चुनाव में जिस प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा उसका नाम ही मतदाता सूची से गायब हो गया।

आपको यहां बता दें कि भाजपा ने चंद्रशेखर पाल को यहां से प्रत्याशी बनाया था. वहीं, प्रदेश स्तर से जो लिस्ट आई उसमें भी उनका नाम था. इसे बाद चंद्रशेखर अपने नामांकन की तैयारियां भी कर रहे थे।

वहीं, नामांकन के कागज तैयार करते समय चंद्रशेखर पाल और भाजपाइयों को पता चला कि उनका नाम मतदाता सूची से ही गायब है। इसकी जानकारी होते ही प्रत्याशी और पार्टी पदाधिकारियों में अफरा तफरी मच गई। हर ओर इस मामले की चर्चा होने लगी। इसके बाद आनन फानन में पार्टी को दूसरा प्रत्याशी उतारना पड़ाय़ आखिरी समय पर भाजपा ने देवेंद्र सिंह कंसाना को प्रत्याशी बनाया। उन्होंने Nikay Chunav की नामांकन प्रक्रिया खत्म होने कुछ देर पहले ही अपना पर्चा दाखिल किया। काफी जद्दोजहद के बाद भाजपा ने अपना प्रत्याशी तो उतार दिया, लेकिन चंद्रशेखर पाल का नाम मतदाता सूची से गायब होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

- Advertisement -

अब हर किसी की जुबा पर यहीं सवाल है कि आखिर उनका नाम मतदाता सूची से कैसे गायब हो गया। चुनाव लड़ने के लिए मतदाता सूची में प्रत्याशी का नाम होना जरूरी है, लेकिन यहां एेसा नहीं हुआ। बताया जाता है कि पिछले चुनाव में चंद्रशेखर पाल ने मतदान किया था।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-