Seema Haider: सीमा हैदर की बिगड़ी तबीयत , ग्लूकोज वाली तस्वीर आई सामने, देखिए वीडियो

Seema Haider Khabarwala 24 News Noida: पाकिस्तान से बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन मीणा की तबीयत बिगड़ गई है। बताया गया कि दोनों का घर पर ही इलाज चल रहा है और ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। सचिन के पिता नेत्रपाल ने बताया कि सीमा और […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Seema Haider Khabarwala 24 News Noida: पाकिस्तान से बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन मीणा की तबीयत बिगड़ गई है। बताया गया कि दोनों का घर पर ही इलाज चल रहा है और ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है।

सचिन के पिता नेत्रपाल ने बताया कि सीमा और सचिन की तबीयत काफी खराब है। सीमा को बहुत कमजोरी महसूस हो रही है। कमजोरी के चलते सीमा बात भी नहीं कर पा रही है। चिकित्सक उन दोनों का इलाज कर रहे हैं और सीमा को ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि , पाकिस्तान के सिंध प्रांत की निवासी सीमा हैदर 13 मई को नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी। ग्रेटर नोएडा स्थित रबूपुरा में वह सचिन के यहां रह रही है। सीमा ने कहा है कि वह पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती और अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहना चाहती है।

अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने पर सीमा हैदर को चार जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया था और सचिन को अवैध प्रवासी को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दोनों को सात जुलाई को एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी और वे अपने चार बच्चों के साथ रबूपुरा इलाके के एक घर में रह रहे हैं।

- Advertisement -

Seema haider: सीमा हैदर की बिगड़ी तबीयत , ग्लूकोज वाली तस्वीर आई सामने, देखिए वीडियो Add Seema haider: सीमा हैदर की बिगड़ी तबीयत , ग्लूकोज वाली तस्वीर आई सामने, देखिए वीडियो Seema haider: सीमा हैदर की बिगड़ी तबीयत , ग्लूकोज वाली तस्वीर आई सामने, देखिए वीडियो Seema haider: सीमा हैदर की बिगड़ी तबीयत , ग्लूकोज वाली तस्वीर आई सामने, देखिए वीडियो

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News