CLOSE

SAKET COURT: वकील की ड्रेस में आए पति ने पत्नी को मारी गोली, हालत गंभीर, दिल्ली के साकेत कोर्ट का मामला,

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News DELHI SAKET COURT : देश की राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह वकील की ड्रेस में आए पति ने पत्नी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि चार राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, साउथ दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर के अंदर एक महिला को गोली मार दी गई। महिला क हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे एम्स हॉस्पिटल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। पीड़ित महिला आज केस में गवाही देने कोर्ट आई थी। आरोप है कि इसी बीच वहां वकील की ड्रेस में आकर पति ने पत्नी पर फायरिंग कर दी। गोली चलने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि महिला का पति एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और आरोपी की पहचान कर ली गई है। हालांकि, अभी दिल्ली पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

पहले भी हो चुकी हैं वारदातें

आपके बता दें कि, कोर्ट परिसर में फायरिंग की यह कोई पहली घटना है। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले साल 24 सितंबर 2021 को वकीलों के वेश में आए दो हथियारबंद बदमाशों ने दिल्ली के रोहिणी रूम के अंदर गोलीबारी कर गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ ​​गोगी की हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बंदूकधारी हमलावर राहुल त्यागी और जगदीप जग्गा भी मौके पर ही मारे गए थे। यह भी बता दें कि कथित तौर पर दोनों हमलावर वकीलों की ड्रेस में कोर्ट रूम के अंदर दाखिल हुए थे।

पिछले साल अप्रैल महीने में ही रोहिणी कोर्ट में दो वकीलों और उनके एक मुवक्किल के बीच हाथापाई के बाद फायरिंग की घटना हुई थी।

- Advertisement -

Saket court: वकील की ड्रेस में आए पति ने पत्नी को मारी गोली, हालत गंभीर, दिल्ली के साकेत कोर्ट का मामला, Saket court: वकील की ड्रेस में आए पति ने पत्नी को मारी गोली, हालत गंभीर, दिल्ली के साकेत कोर्ट का मामला, Saket court: वकील की ड्रेस में आए पति ने पत्नी को मारी गोली, हालत गंभीर, दिल्ली के साकेत कोर्ट का मामला,

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-