CLOSE

Pini village पांच दिनों तक सावन में कपड़े नहीं पहनतीं इस गांव की महिलाएं, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Pini village सावन का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में हिंदू धर्म को मानने वाले लोग इस पवित्र महीने में अपनी परंपराओं के अनुसार कई ऐसी चीजें करते हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

Pini village आइए चलिए आज आपको भारत के एक ऐसे ही गांव की कहानी बताते हैं, जहां सावन के महीने में 5 दिनों तक महिलाएं कपड़े नहीं पहनती हैं। इसके साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि आखिर वहां की महिलाएं ऐसा क्यों करती हैं और क्या पुरुषों के लिए भी इस गांव में कोई नियम लागू होते हैं।

ये गांव कहां है (Pini village)

Pini village हम जिस भारतीय गांव की बात कर रहे हैं वो हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण घाटी में स्थित है। इस गांव का नाम पिणी गांव है। यहां सदियों से ये परंपरा चली आ रही है। सावन के महीने में खास 5 दिनों तक यहां की महिलाएं कपड़े नहीं पहनतीं। यही वजह है कि इन पांच दिनों में बाहरी लोगों का गांव में प्रवेश पूरी तरह से बैन रहता है।

- Advertisement -

क्यों महिलाएं ऐसा करती हैं? (Pini village)

Pini village हिमाचल प्रदेश के इस गांव का इतिहास सदियों पुराना है। इसलिए यहां कई ऐसी परंपराएं हैं जो कहीं और देखने को नहीं मिलतीं। सावन में पांच दिनों तक कपड़े ना पहनने की परंपरा भी सदियों पुरानी है। चलिए अब जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है।

Pini village दरअसल, एक समय में इस गांव में राक्षसों का इतना आतंक था कि गांव वालों का जीना मुश्किल हो गया था। जब राक्षसों का आतंक बहुत बढ़ा तो इस गांव में लाहुआ घोंड नाम के एक देवता आए और उन्होंने राक्षस का वध कर के गांव वालों को बचा लिया। बताया जाता था कि राक्षस जब गांव में आते थे तो वह सजी-धजी महिलाओं को उठा ले जाते थे। यही वजह है कि आज भी सावन के इन पांच दिनों में महिलाएं कपड़े नहीं पहनतीं।

फिर क्या पहनती हैं महिलाएं? (Pini village)

Pini village पिणी गांव में आज हर महिला इस परंपरा को नहीं निभाती। लेकिन जो महिलाएं अपनी इच्छ से ये परंपरा निभाती हैं वो इन पांच दिनों में ऊन से बना एक पटका पहनती हैं। परंपरा निभाने वाली महिलाएं इन पांच दिनों में घर से बाहर नहीं निकलीं। इस परंपरा को खासतौर से गांव की शादीशुदा महिलाएं ही निभाती हैं।

- Advertisement -

पुरुषों के लिए भी क्या कोई नियम है? (Pini village)

Pini village ऐसा नहीं है कि इस गांव में सिर्फ महिलाओं के लिए ही नियम है। पुरुषों के लिए नियम है कि वह सावन के महीने में शराब और मांस का सेवन नहीं करेंगे। इन खास पांच दिनों में तो इस परंपरा का पालन करना सबसे ज्यादा जरूरी है। वहीं इस परंपरा के अनुसार, इन पांच दिनों में पति पत्नी एक दूसरे को देख कर मुस्कुरा भी नहीं सकते। अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आप इस गांव में जा सकते हैं।

Pini village हालांकि, सावन के इन पांच दिनों में आपको इस गांव में प्रवेश नहीं मिलेगा। गांव वाले लोग इन पांच दिनों को बेहद पवित्र मानते हैं और इसे त्योहार की तरह मनाते हैं। ऐसे में वह किसी बाहरी व्यक्ति को इन पांच दिनों में अपने गांव में प्रवेश नहीं देते।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-