Old Man Viral Video सुंदर लड़कियों का पोस्टर देख आउट ऑफ कंट्रोल हुए चचा, कर दी ऐसी हरकत;वायरल हुआ वीडियो

Khabarwala 24 News New Delhi : Old Man Viral Video सोशल मीडिया पर कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं, कुछ मजेदार तो कुछ सीख देते हैं। ऐसे भी वीडियो सामने आए जिन्हें देखने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और समाज एकजुट हो गया। बता दें कि इस वक्त एक बुजुर्ग का वीडियो […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Old Man Viral Video सोशल मीडिया पर कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं, कुछ मजेदार तो कुछ सीख देते हैं। ऐसे भी वीडियो सामने आए जिन्हें देखने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और समाज एकजुट हो गया। बता दें कि इस वक्त एक बुजुर्ग का वीडियो वायरल हो रहा है। बुजुर्ग पोस्टर में छपी दो लड़कियों को ध्यान से देखते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उनकी प्रतिक्रिया ऐसी थी कि वीडियो वायरल हो गया।

बुजुर्ग का वीडिया हुआ वायरल (Old Man Viral Video)

कई ऐसे विज्ञापन होते हैं, जिसमें मॉडल का इस्तेमाल किया जाता है और फिर इसके पोस्टर सड़क, चौराहे समेत गाड़ियों पर भी चिपकाए जाते हैं। इस वीडियो में भी एक गाड़ी पर दो विज्ञापन छपे हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों विज्ञापन में दो लड़कियां हैं। बुजुर्ग शख्स दोनों को ध्यान से देख रहा है और इसके बाद वह झुककर विज्ञापन में छपी लड़की को किस करने लगा।

हालांकि वीडियो कहां का है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि ये पाकिस्तान का हो सकता है। वहीं ये बुजुर्ग लड़की के पोस्टर को किस क्यों कर रहा है, इसके बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आ है। हालांकि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और इस पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

यूजर्स ने क्या किए कमेंट (Old Man Viral Video)

एक ने लिखा कि क्या अब पोस्टर में छपी लड़कियां भी सुरक्षित नहीं हैं? एक अन्य ने लिखा कि चाचा पोस्टर में छपी लड़की को देखकर कुछ ज्यादा ही भावुक हो रहे हैं। एक ने लिखा कि इस तरह की हरकत करते हुए इन्हें शर्म आनी चाहिए। एक ने लिखा कि सिर्फ कुछ सेकंड के वीडियो देखकर हमें किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। हो सकता है कि ये लड़की को जानता हो।

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आखिर इस तरह की शर्मनाक हरकत करते हुए इन्हें शर्म क्यों नहीं आती? एक ने लिखा कि मुझे तो लगता है कि इनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसीलिए ऐसा कर रहे हैं। कोई भी इतना पागल थोड़ी होता है कि इस तरह की हरकत करने लगे। वहीं एक ने लिखा कि ये मानसिक रूप दिवालिया हो चुके हैं। ऐसे लोगों का क्या ही किया जाए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News