CLOSE

Noida News:बिसरक पुलिस की शातिर लुटेरों के साथ मुठभेड़, पैर में गोली लगने से दो घायल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Noida News Khabarwala 24 News Noida:नोएडा जनपद के थाना बिसरख पुलिस की बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश शातिर लुटेरे हैं। पिछले दिनों उन्होंने टैम्पो सवार एक महिला से कुंडल लूटे थे।

क्या है पूरा मामला

नोएडा की बिसरख थाना पुलिस रोजा गोलचक्कर के पास छह प्रतिशत में संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो लोग संदिग्ध हालत में आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई जिसमें दोनों घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

टैंपों सवार महिला से लूटे थे कुंडल

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को उन्होंने एक मूर्ति से आगे रोजा की तरफ टैम्पो में से एक महिला का मुंह दबाकर कुन्डल लूटे थे और फरार हो गए थे।

- Advertisement -

शातिर लुटेरे हैं पकड़े गए आरोप

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के लुटेरे है जो लूटे हुए कुन्डल बेचने व किसी अन्य घटना को अन्जाम देने के इरादे से यहां घूम रहे थे। मुठभेड मे घायल हुए आरोपियों पर लूट व चोरी के दर्जनो मुकदमे दर्ज है। इनके आपराधिक इतिहास व अन्य विस्तृत जानकारी की जा रही है।

यह हैं पकड़े गए आरोपी

भूपेन्द्र उर्फ बिट्टू गांव शाहपुर थाना सलेमपुर जिला बुलन्दशहर

दीपक भडाना निवासी ग्राम कपसई थाना नरसैना जिला बुलन्दशहर

- Advertisement -

यह किया गया बरामद

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचा कारतूस, लूटे हुए एक जोड़ी कुन्डल, बाइक बरामद की है।

Noida news:बिसरक पुलिस की शातिर लुटेरों के साथ मुठभेड़, पैर में गोली लगने से दो घायल Add Noida news:बिसरक पुलिस की शातिर लुटेरों के साथ मुठभेड़, पैर में गोली लगने से दो घायल Noida news:बिसरक पुलिस की शातिर लुटेरों के साथ मुठभेड़, पैर में गोली लगने से दो घायल Noida news:बिसरक पुलिस की शातिर लुटेरों के साथ मुठभेड़, पैर में गोली लगने से दो घायल

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-