Mothers Day PM मोदी और उनकी मां का दिल छूने वाली वीडियो, Mothers Day पर किया गया शेयर

Khabarwala 24 News New Delhi: Mothers Day आज मदर्स डे है। पूरा देश मातृत्व दिवस मना रहा है। लोग अपनी मां के साथ खूबसूरत पलों के वीडियो शेयर कर रहे हैं। X हैंडल पर मदर्स डे कीवर्ड ट्रेंड कर रहा है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो भी सामने आया […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Mothers Day आज मदर्स डे है। पूरा देश मातृत्व दिवस मना रहा है। लोग अपनी मां के साथ खूबसूरत पलों के वीडियो शेयर कर रहे हैं। X हैंडल पर मदर्स डे कीवर्ड ट्रेंड कर रहा है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो भी सामने आया है और X हैंडल पर ट्रेंडिंग वीडियो में शामिल हो गया है।

भाजपा ने शेयर किया वीडियो (Mothers Day)

यह वीडियो उनका और उनकी मां हीराबेन मोदी का है, जो भाजपा की ओर से पार्टी के ऑफिशियल Xअकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां की बॉन्डिंग दिखाई दे रही हैं। दोनों के साथ बिताए खूबसूरत पलों को दिखाया गया है। एक मिनट 29 सेकेंड का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और काफी पसंद किया जा रहा है।

हीराबेन मोदी का दिसंबर 2022 में हुआ था निधन (Mothers Day)

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन 100 साल की उम्र में दिसंबर 2022 में हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके उनके देहांत की जानकारी दी थी।

उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद में अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। वे अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती थीं और प्रधानमंत्री मोदी ने भाइयों के साथ मिलकर मां को आखिरी विदाई दी थी। उनकी अर्थी को कंधा भी दिया था। आम इंसान की तरह उनकी पार्थिव देह लेकर एंबुलेंस में गांधीनगर के सेक्टर-30 में बने शमशान घाट में गए थे। उन्होंने मां का मुखाग्नि भी दी थी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News