CLOSE

Lucknow News यूपी के छोटे जिलों में महंगी शराब के शौकीनों के लिए होगी अलग दुकानें, महंगी वाइन और स्काॅच ही मिलेंगी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Lucknow News Khabarwala24 News Lucknow : उत्तर प्रदेश के छोटे जिलों में महंगी शराब के शौकीनों के लिए आबकारी विभाग अब नई व्यवस्था करने जा रहा है। इन शहरों के बड़े लोगों यानी महंगी शराब के शौकीनों के लिए अब शराब की अलग दुकानें होंगी। इन दुकानों पर केवल स्कॉच, और महंगी वाइन ही मिलेगी। नियमित ब्रांड की शराब इन दुकानों पर नहीं होगी।

शराब के शौकीनों का अलग-अलग वर्ग है। इसमें एक वर्ग ऐसा है जो महंगी शराब का शौक रखता है और उन दुकानों पर नहीं जाना चाहता है, जहां से सभी प्रकार के शराब की बिक्री होती है। इस वर्ग की सुविधा का ख्याल रखते हुए पिछले कुछ सालों में आबकारी विभाग ने लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज जैसे बड़े जिलों में प्रीमियम शॉप खोली। इन दुकानों पर रेगुलर से ऊपर के ब्रांड यानी 500 रुपये पव्वे से अधिक वाली शराब ही रखी गई। आबकारी विभाग का यह प्रयोग सफल रहा। इन दुकानों पर बिक्री बहुत अच्छी रही। इसे देखते हुए अब इस व्यवस्था को व्यापक स्तर पर बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

Lucknow news यूपी के छोटे जिलों में महंगी शराब के शौकीनों के लिए होगी अलग दुकानें, महंगी वाइन और स्काॅच ही मिलेंगी
प्रदेश के सभी 75 जिलों में दो-दो प्रीमियम शॉप खोली जाएगी। आबकारी विभाग के संयुक्त निदेशक सांख्यिकी जोगिंदर सिंह ने सभी जिलों में अलग दुकान खोले जाने की जानकारी देते हुए बताया कि इससे महंगी शराब के शौकीनों को सहूलियत तो होगी ही विभाग की आय में वृद्धि भी होगी।

- Advertisement -

क्या है आबकारी विभाग का उद्देश्य

इस नई व्यवस्था से एक खास वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा। प्रयागराज सहित जिन जिलों में प्रीमियम शराब की दुकानें खोली गई हैं। उन जिलों में शराब की दुकानों पर महिलाओं की पहुंच भी आसान रही। ऐसे में माना गया कि इन दुकानों के ग्राहक अलग आय वर्ग के हैं।

Add Lucknow news यूपी के छोटे जिलों में महंगी शराब के शौकीनों के लिए होगी अलग दुकानें, महंगी वाइन और स्काॅच ही मिलेंगी Lucknow news यूपी के छोटे जिलों में महंगी शराब के शौकीनों के लिए होगी अलग दुकानें, महंगी वाइन और स्काॅच ही मिलेंगी Lucknow news यूपी के छोटे जिलों में महंगी शराब के शौकीनों के लिए होगी अलग दुकानें, महंगी वाइन और स्काॅच ही मिलेंगी

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-