Hapur News Khabarwala24 News Hapur : कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के पास एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। बताया गया कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- Advertisement -



