Hapur News समस्या का समाधान न होने कालोनीवासियों में रोष, धरना जारी

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur:मेरठ रोड पर पंचशील कालोनी के बाहर फाटक संख्या-41 पर निर्माणाधीन अंडरपास के विरोध में कालोनीवासियों का धरना जारी है। समस्या का समाधान न होने से कालोनीवासियों में रोष व्याप्त है। पंचशील कालोनी के बाहर धरना दे रही महिलाओं ने बताया कि अंडरपास बनने से कालोनी के दोनों गेट बंद […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur:मेरठ रोड पर पंचशील कालोनी के बाहर फाटक संख्या-41 पर निर्माणाधीन अंडरपास के विरोध में कालोनीवासियों का धरना जारी है। समस्या का समाधान न होने से कालोनीवासियों में रोष व्याप्त है।

पंचशील कालोनी के बाहर धरना दे रही महिलाओं ने बताया कि अंडरपास बनने से कालोनी के दोनों गेट बंद हो रहे हैं, जिससे कालोनी के लोगों का आवागमन बंद हो जाएगा। इसके विरोध में पिछले 15 दिनों से धरना दिया जा रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

सिर्फ आश्वासन ही मिला

उन्होंने बताया कि इस समस्या के बारे में रेलवे उच्च अधिकारियों, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि को अवगत कराया गया है, लेकिन इसके बाद भी सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। उनकी मांग है कि कालोनी की दूसरी तरफ खाली भूमि में संशोधित नक्शा अनुसार अंडरपास बनाया जाए, जिससे कालोनी के गेट भी बंद नहीं होंगे। कालोनी के लोगों की समस्या का समाधान नहीं होने तक धरना जारी रहेगी।

यह रहे मौजूद

इस दौरान अनीता, चारू, लोकेश, मोनिका, बबीता, अनीता, मंजू, राजकली, रोहताश, भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Hapur news समस्या का समाधान न होने कालोनीवासियों में रोष, धरना जारी Add Hapur news समस्या का समाधान न होने कालोनीवासियों में रोष, धरना जारी Hapur news समस्या का समाधान न होने कालोनीवासियों में रोष, धरना जारी Hapur news समस्या का समाधान न होने कालोनीवासियों में रोष, धरना जारी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News