Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: कांग्रेस नेता व समाजसेवी विक्की शर्मा ने नगरपालिका परिषद से शमशान घाट पर लगी विद्युत लाइटों को जल्द से जल्द चालू कराने की मांग की हैं।
विक्की शर्मा ने कहा हैं कि शहर में रोजाना कोई न कोई मौत होती ही रहती हैं। जिसका अंतिम क्रियाक्रम करने के लिए परिवार जन शहर के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित चौराखी (शमशान घाट) पर पार्थिव शरीर को लाते हैं। नगरपालिका परिषद द्वारा अब तक करोड़ों रुपए शमशान घाट के विकास कार्यों में खर्च किए जा चुके हैं। लेकिन आज भी शमशान घाट पर प्रकाश की उचित व्यवस्था तक नहीं हैं। प्रकाश की उचित व्यवस्था न हो पाने के कारण लोगों को पार्थिव शरीर को रात के अंधेरे में लाने पर काफी कठिनाई होती हैं। कई बार लोगों ने इस मामले को उठाया भी हैं लेकिन सिवाय दिलासा के प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं हुई हैं।
गुरुवार को विक्की शर्मा ने नगरपालिका परिषद के विद्युत विभाग में जाकर यह बात रखी है और जल्द से जल्द शमशान घाट पर लगी विद्युत लाइटों को शुरू कराने का अनुरोध किया हैं। विद्युत विभाग और नगरपालिका परिषद के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि लोगों की परेशानी को देखते हुए जल्द ही शमशान घाट पर लगी विद्युत लाइटों को चालू कराया जाएगा। विक्की शर्मा ने विद्युत लाइटों को चालू कराने के साथ साथ वहां पर नई लाइटों को भी लगवाने की मांग की हैं।



