Hapur News गंगा में पलटी नाव, 11 श्रद्धालुओं को बचाया

Hapur News Khabarwala 24 News Garhmukteshwar(Hapur): तीर्थ नगरी ब्रजघाट में हरियाणा से आए 11 श्रद्धालुओं से भरी एक नाव दूसरी नाव से टकराने से गंगा में पलट गई। गनीमत रही कि जहां नाव पलटी वहीं पर गोताखोर बैठे हुए थे। निजी गोताखोरों ने तत्काल गंगा में कूदकर 11 श्रद्धालुओं की जान बचा ली। शुक्रवार की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Garhmukteshwar(Hapur): तीर्थ नगरी ब्रजघाट में हरियाणा से आए 11 श्रद्धालुओं से भरी एक नाव दूसरी नाव से टकराने से गंगा में पलट गई। गनीमत रही कि जहां नाव पलटी वहीं पर गोताखोर बैठे हुए थे। निजी गोताखोरों ने तत्काल गंगा में कूदकर 11 श्रद्धालुओं की जान बचा ली।

Shraddhaalu1
Shraddhaalu1

शुक्रवार की सुबह हरियाणा के खजूरी गांव तहसील वाबल रेवाड़ी से यजमान अशोक कुमार अपनी दादी की अस्थि विसर्जन करने के लिए ब्रजघाट आए थे। बताया गया है कि सुबह करीब 11 बजे अस्थि विसर्जन करने आए अशोक के परिवार के 11 सदस्यों को नाव में बैठाकर गंगा के बीच धारा में अस्थि विसर्जन करने के लिए चल दिए। बताया गया है कि इसी बीच टकराने से अचानक नाव पलट गई। जिसमें सवार 11 सदस्य गहरे जल में डूबते इससे पहले ही घटनास्थल के पास मौजूद निजी गोताखोर राजमल केवट समेत कई लोगों ने तुरंत गंगा में छलांग लगा दी। काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने 11 सदस्यों को सकुशल बचा लिया। नाव टकराने से एक श्रद्धालु के हाथ में चोट आई है।

Shraddhaalu
Shraddhaalu

3 साल की बच्ची भी थी साथ–

इस नाव में 3 साल की बच्ची समेत कई बच्चे थे। भगवान का शुक्र रहा कि कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। गंगा खतरे के निशान के आसपास चल रही है। जिससे गंगा के पानी के तेज बहाव में जान जा सकती थी।

-नाव में यह थे सवार-

अशोक, करतार, सोनू, सतीश, मोनू, पुनीत, जोनी, लविश, अमन, प्रिंस, हुग्गू।

Hapur news गंगा में पलटी नाव, 11 श्रद्धालुओं को बचाया Add Hapur news गंगा में पलटी नाव, 11 श्रद्धालुओं को बचाया Hapur news गंगा में पलटी नाव, 11 श्रद्धालुओं को बचाया Hapur news गंगा में पलटी नाव, 11 श्रद्धालुओं को बचाया

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News