Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: हापुड़ स्माल स्कैल इंडस्ट्रीज एसोसिएसन की कोर कमेटी की बैठक में सर्व सम्मानित से व्यापारी नेता व उद्यमी अमन गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया। एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
एसोसिएशन के बैठक में अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा हुई तो सभी ने एक स्वर में अमन गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। वक्ताओं ने बताया कि अमन गुप्ता ने एसोसिशन के सचिव पद पर वर्षों तक रहकर हमेशा उद्यमियों और व्यापारियों की आवाज उठाकर उनका समाधान कराया है। उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जितना प्रशंसा की जाए वह कम है।

उद्यमियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा
अमन गुप्ता ने कहा कि जिस विश्वास के साथ सभी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरा करेंगे। उद्यमियों और व्यापारियों की आवाज को जोरशोर से उठाकर उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। किसी भी उद्यमी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। एसोसिएशन में चल रहे कार्यों को और अागे बढ़ाया जाएगा और संगठन को मजबूत किया जाएगा।
यह रहे मौजूद
बैठक में सुनिल जैन, अमित मित्तल, संजय सिंहल, पुरुषोत्तम शरण अग्रवाल, राकेश महेश्वरी, अनिल गर्ग, दिपाशु गर्ग, कपिल अग्रवाल आदि उद्यमी मौजूद थे।



