CLOSE

UP Encounter: UP STF सुबह-सुबह सवा लाख का इनामी गुफरान मुठभेड़ में ढेर; कार्बाइन और पिस्टल बरामद

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

UP Encounter Khabarwala24News Lucknow: यूपी पुलिस(UP POlice) के लिए सरदर्द बने सवा लाख के इनामी बदमाश गुफरान को मंगलवार सुबह एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद ढेर कर दिया है। मुठभेड़ सदर कोतवाली के कादीपुर के पास हुई है। इलाज के दौरान गुफरान की मौत हुई। पुलिस ने घटनास्थल से एक कार्बाइन और एक पिस्टल के साथ कारतूस बरामद किए हैं।

कौन है गुफरान

पुलिस के अनुसार प्रतापगढ़ के कोतवाली के आजाद नगर निवासी गुफरान पुत्र रिजवान शातिर अपराधी था। लूट हत्या के कई मुकदमे दर्ज थे। वर्ष 2022 में गुफरान ने सुल्तानपुर में दिनदहाड़े पेट्रोलपंप में लूट की वारदात को अंजाम दी थी। गोली लगने से एक कर्मी भी घायल हुआ था। इसके बाद सुल्तानपुर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। वहीं चर्चित तनवीर हत्याकांड और तांत्रिक हत्याकांड में भी गुफरान फरार चल रहा था। प्रयागराज के आईजी ने इस आरोपी की गिरफ्तारी करने के लिए एक लाख का इनाम घोषित किया था।

एसटीएफ से हुई मुठभेड़

ये खतरनाक अपराधी प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, प्रयागराज के अलावा कई जनपदों में गैंग के साथ घटनाएं अंजाम देता था। सोमवार को रात लखनऊ एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही को सूचना मिली की गुफरान अपने एक साथी के साथ बाइक से कौशांबी में घटना अंजाम देने निकला है। सूचना मिलते ही एसटीएफ सक्रिय हो गई। सदर कोतवाली के कादीपुर के समीप बाइक सवार गुफरान और उसके साथी को एसटीएफ ने ससुर खदेरी नदी किनारे घेर लिया। गुफरान ने पिस्टल और कार्बाइन से फायर किया। आत्मरक्षार्थ में एसटीएफ ने भी फायर किया। गोली लगने से गुफरान घायल हो गया।

- Advertisement -

कार्बाइन और पिस्टल बरामद

पुलिस के अनुसार उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गईं। जानकारी होने पर एएसपी समर बहादुर फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से पुलिस ने एक कार्बाइन , एक पिस्टल , एक अपाचे बाइक के साथ 10 जिंदा और 7 खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि गुफरान पर सवा लाख का इनाम था। इसके खिलाफ आधा दर्जन लूट और आधा दर्जन हत्या के मुकदमें कई जिलों में दर्ज हैं। गुफरान के फरार साथी कि तलाश की जा रही है।

Up encounter: up stf सुबह-सुबह सवा लाख का इनामी गुफरान मुठभेड़ में ढेर; कार्बाइन और पिस्टल बरामद Up encounter: up stf सुबह-सुबह सवा लाख का इनामी गुफरान मुठभेड़ में ढेर; कार्बाइन और पिस्टल बरामद Up encounter: up stf सुबह-सुबह सवा लाख का इनामी गुफरान मुठभेड़ में ढेर; कार्बाइन और पिस्टल बरामद

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-