CLOSE

IAS officer आईएएस अफसर बताकर युवती ने पीसीएस से की शादी, राज खुलने पर अफसर के उड़े होश

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

IAS officer Khabarwala24 News Agra:  यूपी के जनपद आगरा में एक पीसीएस अफसर को आईएएस अफसर बनकर युवती ने ठग लिया। पीसीएस अफसर की फेसबुक पर युवती से दोस्ती हुई थी। खुद को युवती ने अंडर कवर बताया इसलिए पीसीएस अफसर ने ज्यादा जांच नहीं की। बात शादी तक पहुंची और सात फेरे भी हो गए। शादी के बाद युवती की सच्चाई सामने आई तो अफसर के पैरों तले जमीन खिसक गई। पता चला कि युवती पहले ही कई लोगों को इसी तरह शादी करके ठग चुकी है। पीसीएस अफसर ने जगदीशपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

क्या है मामला

पीसीएस अधिकारी नोबिल कुमार राज्यकर विभाग कार्यालय जयपुर हाउस में जीएसटी अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर कल्पना मिश्रा नामक युवती से दोस्ती हुई। कल्पना ने खुद को अंडरकवर आईएएस अधिकारी बताया। तैनाती के बारे में पूछने पर कहा कि बताने की मनाही है। समय आने पर सब बता देंगी। कुछ समय बाद उनकी कल्पना से मुलाकात हुई। इसके बाद शादी की बात हुई। एक अनुबंध पत्र तैयार किया। शादी का सामान खरीदने के लिए कल्पना ने उनसे बहाने से 71 हजार रुपये लिये। कुछ दिन बाद दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी की और चली गई। जाने के बाद उनसे लगातार रुपयों की मांग करती रही। वह देते रहे। कब आओगी यह पूछने पर हर बार वह कोई बहाना बना देती। बाद में उन्हें शक हुआ। जानकारी की तो पता चला कि कल्पना मिश्रा पहले से शादीशुदा है। पत्नी के बारे में यह पता चलते ही उनके होश उड़ गए। पता चला कि उसकी पहली शादी विकास नगर लखनऊ निवासी मनोज कुमार तिवारी से हुई थी। तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।

Ias officer आईएएस अफसर बताकर युवती ने पीसीएस से की शादी, राज खुलने पर अफसर के उड़े होश

- Advertisement -

सच्चाई सामने आने पर मुकदमा कराया दर्ज

पीड़ित अधिकारी ने मनोज कुमार तिवारी से संपर्क किया। शादी के साक्ष्य मांगे। उन्होंने साक्ष्य देने से इनकार कर दिया। कई दिन की छानबीन के बाद उन्होंने कल्पना मिश्रा के खिलाफ साक्ष्य जुटाए। पता चला कि वह इसी अंदाज में लोगों को अपने जाल में फंसाया करती है। इसके बाद पुलिस से मिलकर अपने साथ हुई ठगी की शिकायत की। इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ।

एक अन्य अफसर को भी फंसाया

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि कल्पना के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि वह खुद को मजिस्ट्रेट बताकर भी लोगों से मिली थी। प्रेमजाल में फंसाकर उन लोगों से भी रुपये ऐंठे थे। एक अन्य अफसर को भी अपने प्रेम जाल में फंसाया था। उन्हें खुद को एसडीएम हाथरस बताया था।

युवती की तलाश में जुटी पुलिस

आईएएस अधिकारी बनकर पीसीएस अफसर से जालसाजी करने वाली युवती की जगदीशपुरा पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। महिला के बारे में ज्याजा से ज्यादा जानकारी जुटाने में पुलिस लगी है ताकि आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।

- Advertisement -

Ias officer आईएएस अफसर बताकर युवती ने पीसीएस से की शादी, राज खुलने पर अफसर के उड़े होश Ias officer आईएएस अफसर बताकर युवती ने पीसीएस से की शादी, राज खुलने पर अफसर के उड़े होश Ias officer आईएएस अफसर बताकर युवती ने पीसीएस से की शादी, राज खुलने पर अफसर के उड़े होश

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-