CLOSE

Firozabad News दारोगा की गोली मारकर हत्या, विवेचना कर लौट रहे थे, बदमाशों की तलाश में चार टीम जुटी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Firozabad News Khabarwala 24 News Firozabad: यूपी के जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज तहसील के अरांव थाने में तैनात दरोगा की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक दरोगा चंद्रपुरा के चौकी प्रभारी थे और दहेज हत्या के मामले की विवेचना करके बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। बताया गया कि रास्ते में सुनसान इलाके में उन पर बाइक सवारों ने हमला बोल दिया। घायल अवस्था में दरोगा को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस वारदात से पुलिस विभाग में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में पुलिस की चार टीमें बदमाशों को दबोचने के लिए जुटी हैं।

Firozabad news दारोगा की गोली मारकर हत्या, विवेचना कर लौट रहे थे, बदमाशों की तलाश में चार टीम जुटी

अरांव थाने में तैनात दरोगा दिनेश चंद्र मिश्रा (55) वर्ष मूल रूप से सक्षतपुर थाना इंदरगढ़ जिला कन्नौज के निवासी थे। वे अरांव थाने की चंद्रपुरा चौकी के प्रभारी थे। गुरुवार को बाइक से पीथेपुर गांव में दहेज हत्या के मामले की विवेचना के लिए गए थे। उनकी बाइक पर धीरज शर्मा भी बैठा था। बताया गया कि बाइक धीरज शर्मा की थी। जिसे दरोगा खुद चला रहे थे। रात करीब आठ बजे विवेचना से लौटते समय पीथेपुर-चंद्रपुरा मार्ग पर जंगलों में बाइक सवार बदमाशों ने दरोगा को गोली मार दी। गोली दरोगा की गर्दन के नीचे लगी और बाइक से गिर गए।

- Advertisement -

वारदात के बाद धीरज ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस की कई टीमें आनन फानन में मौके पर पहुंचीं। गंभीर हालत में दरोगा को तत्काल मेडिकल कालेज के लिए भेजा। यहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Firozabad news दारोगा की गोली मारकर हत्या, विवेचना कर लौट रहे थे, बदमाशों की तलाश में चार टीम जुटी Add Firozabad news दारोगा की गोली मारकर हत्या, विवेचना कर लौट रहे थे, बदमाशों की तलाश में चार टीम जुटी Firozabad news दारोगा की गोली मारकर हत्या, विवेचना कर लौट रहे थे, बदमाशों की तलाश में चार टीम जुटी Firozabad news दारोगा की गोली मारकर हत्या, विवेचना कर लौट रहे थे, बदमाशों की तलाश में चार टीम जुटी

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-