Finally Divorced Mehndi Video Viral आखिरकार हो गया तलाक , नहीं देखी होगी ऐसी मेहंदी, महिला ने Video में शेयर किया टूटी शादी का दर्द

Khabarwala 24 News New Delhi: Finally Divorced Mehndi Video Viral आपने अक्सर देखा होगा कि मेहंदी शगुन के रूप में लगाई जाती है। शादी के सीजन में दुल्हन और घर की महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगती है। पवित्र मौके पर भी लड़कियां और महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगवाती हैं। कहा जाता है कि […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Finally Divorced Mehndi Video Viral आपने अक्सर देखा होगा कि मेहंदी शगुन के रूप में लगाई जाती है। शादी के सीजन में दुल्हन और घर की महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगती है। पवित्र मौके पर भी लड़कियां और महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगवाती हैं। कहा जाता है कि जिसके हाथ में मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, उस महिला को उतना ही प्यार करने वाला जीवनसाथी मिलता है। इस बीच सोशल मीडिया पर तलाक वाला मेहंदी डिजाइन वायरल हो रहा है।

तलाक महेंदी हुई वायरल (Finally Divorced Mehndi Video Viral)

पारंपरिक रूप से दुल्हन के प्यार, मिलन और खुशी के प्रतीक के रूप में जुड़ी मेहंदी का इस्तेमाल अब दिल टूटने और तलाक की कहानियों को बयां करने के लिए किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल तलाक मेहंदी के जरिए एक महिला ने अपनी टूटी शादी की कहानी बताई। दुल्हन की मेहंदी के विपरित तलाक मेहंदी के हर डिजाइन में पति का विश्वासघात और महिला का दर्द छिपा हुआ है।

- Advertisement -

Finally Divorced शब्दों से मेहंदी सजी (Finally Divorced Mehndi Video Viral)

उर्वशी वोरा शर्मा नामक एक यूजर ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक महिला अपने हाथों में रची मेहंदी के डिजाइन के माध्यम से अपनी अशांत शादीशुदा जिंदगी के बारे में बता रही है। Finally Divorced शब्दों से सजी उसकी मेहंदी में इमोशनल सेटबैक का चित्रण किया गया है।

मेहंदी के जरिए महिला ने क्या बताया? (Finally Divorced Mehndi Video Viral)

तलाक मेहंदी के डिजाइन में महिला के विवाहित जीवन की वास्तविकता को चित्रों के जरिए दर्शाया गया है। ससुरालवालों द्वारा नौकरों की तरह व्यवहार किए जाने, अकेलापन और पति से समर्थन की कमी का चित्रण है। इस डिजाइन में पहले शादी, फिर मारपीट, जीवनसाथी का सपोर्ट न मिलना, दिल टूटना और अंत में तलाक दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर यूजर इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News