Khabarwala24 News Pilkhuwa : राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने व होली मनाकर लौट रहे वाहनों का दवाब अधिक बढ़ने के कारण छिजारसी टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति बन गई। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगभग दोपहर बाद यहीं स्थिति बनी रही।
एक ओर होली का खुमार लोगों के सिर से अब उतर रहा है वही रविवार को साप्ताहिक अवकाश भी रहा है। जिस कारण रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की अधिकता रही। जिससे टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बताया गया कि टोल पर वाहनों का दवाब बढ़ने के कारण एक वाहन को निकलने में 15 मिनट तक का समय लग रहा था। टोल कर्मचारी भी इसी प्रयास में थे किसी तरह स्थिति को सुचारू बनया जा सके।


- Advertisement -


