झाड़ियों में पड़ा मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

Khabarwala24News Simbhaoli (Hapur) : सिंभावली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रजापुर के निकट मध्य गंगा नहर पटरी पर सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। मृतक के शरीर को जंगली जानवरों ने खा रखा था। वहां से गुजर रहे लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24News Simbhaoli (Hapur) : सिंभावली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रजापुर के निकट मध्य गंगा नहर पटरी पर सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। मृतक के शरीर को जंगली जानवरों ने खा रखा था। वहां से गुजर रहे लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार ग्राम राजपुर के निकट झाड़ियों में कुछ लोगों ने एक शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या कहती है पुलिस

पुलिस का कहना है मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रारंभिक जांच में एेसा लगता है कि मृतक मंदबुद्धि प्रवृत्ति का है। लेकिन विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।

झाड़ियों में पड़ा मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

cझाड़ियों में पड़ा मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

- Advertisement -

झाड़ियों में पड़ा मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News