Crime News 100 रुपये के पेट्रोल को लेकर जमकर चले लाठी डंडे, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

 Khabarwala24 News Simbhaoli(Hapur): Crime News सिंभावली थाना क्षेत्र के सिखेड़ा पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े करीब आधा दर्जन युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मी के साथ लाठी डंडों और लात-घुसों से मारपीट की। लोगों को आता देख आरोपी मारपीट कर वहां से फरार हो गए। वहीं पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे पूरी घटना कैद हो गई, […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

 Khabarwala24 News Simbhaoli(Hapur): Crime News सिंभावली थाना क्षेत्र के सिखेड़ा पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े करीब आधा दर्जन युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मी के साथ लाठी डंडों और लात-घुसों से मारपीट की। लोगों को आता देख आरोपी मारपीट कर वहां से फरार हो गए। वहीं पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे पूरी घटना कैद हो गई, पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

पेट्रोल पंप कर्मी से कहासुनी

आपको बता दें कि दरअसल, सिंभावली थाना क्षेत्र के सिखेड़ा पेट्रोल पंप पर सुबह के समय एक युवक पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंचा था। घटतोली का आरोप लगाते हुए युवक की पेट्रोल पंप कर्मी से कहासुनी हो गई। जिसके बाद मामले को शांत करा दिया गया और युवक वहां से चला गया। दोपहर के समय मुंह पर नकाब बांधे हुए करीब आधा दर्जन युवक आए और आते ही पेट्रोल पंप कर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने कर्मी के साथ लाठी-डंडे और लात-घुसों से जमकर मारपीट शुरू कर दी। वहीं घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

- Advertisement -

Add2
Add2

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

पुलिस ने बताया कि घाटोली का आरोप लगाते हुए एक युवक से पेट्रोल पंप कर्मी की कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद युवक अपने साथियों को लेकर आया और मारपीट शुरू कर दी, मामले में पेट्रोल पंप मैनेजर जितेंद्र ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी है

- Advertisement -

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News