Crime News उधार के दस लाख रुपये मांगने पर किया फायर, बाल बाल बचें, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

kHABARWALA24 NEWS Hapur : Crime News उधार दिए गए दस लाख रुपये वापस मांगने पर पीड़ित और उसके भाई के साथ आरोपियों ने मारपीट कर दी। इतना ही नहीं गोली मारकर हत्या का प्रयास किया। किसी तरह दोनों भाईयों ने अपनी जान बचाई। इस संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुराना बाजार निवासी मोहम्मद गुलफाम ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि कय्यूम पुत्र कासिम व राशिद पुत्र समयदीन पर उधार के दस लाख रूपये थे। बार बार मांगने पर भी नहीं दे रहे थे 16 अप्रैल को उसके भाई अहतशाम व रिजवान को आरोपियों ने अपने घर आवास विकास कालोनी मे बुलाया । वह और उसके भाई वहां पहुंचे तो आवास विकास कालोनी निवासी कय्यूम, परवेज, गुलवेज, जावेद व करीमपुर निवासी मुहम्मद अली व राशिद व दो अज्ञात लोग हथियारों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि वह और उसका भाई बातचीत कर रहे थे, तभी आरोपी जबरन अंदर घुस आए और गंदी गंदी गालियां देनी शुरू कर मारपीट करने लगे। आसपास के लोगों को इकट्ठा होते देख राशिद व परवेज ने अपनी अपनी अन्टी से पिस्टल निकाल लिए। उनके पिस्टल निकालते ही कय्यूम व मौहम्मद अली ने कहा की इन दोनो को जान से मार दो। इतना सुनते ही राशिद व परवेज ने जान से मारने की नियत से उनपर फायर कर दिया। किसी तरह वह जान बचाकर मौके से से भागकर अपनी जान बचाई।

पुलिस का कहना है कि इस मामले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-