Hapur Nagar Palika kharwala24 News Hapur: नगर पालिका परिषद की पहली बोर्ड बैठक 21 जून को नगर पालिका के सभागार पालिकाध्यक्ष पुष्पा की अध्यक्षता में होगी। जिसमें शहर के विकास को लेकर पालिकाध्यक्ष के साथ सभासद मंथन करेंगे।
विकास कार्यों पर किया जाएगा मंथन
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में नाली, सड़क, पुलिया निर्माण के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इसमें करीब 80 से अधिक स्थानों पर विकास कार्यों के प्रस्ताव हैं। जिस पर मंथन किया जाएगा।
वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट पर होगी चर्चा
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट पर चर्चा की जाएगी।

शहर की पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने पर होगी चर्चा
बोर्ड बैठक में शहर के विभिन्न इलाकों में पेयजल की आपूर्ति बेहतर बनाए जाने को लेकर चर्चा होगी। जिसमें मिनी नलकूप के अधिष्ठापन, पेयजल पाइप लाइन बिछाने आदि कार्यों पर रखे गए प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
पार्किंग शुल्क और विज्ञापन शुल्क पर होगी मंथन
बोर्ड बैठक में नगर पालिका क्षेत्र में पार्किंग शुल्क और विज्ञापन शुल्क के लिए निविदा आमंत्रित की जाने है। इन प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी।
बोर्ड बैठक में रखे जाएगे 64 प्रस्ताव
नगर पालिका के चुनाव होने के बाद पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी की अध्यता में यह पहली बोर्ड बैठक होगी। जिसमें 64 प्रस्तावों पर मंथन किया जाएगा।



